
BJP का बढ़ता वर्चस्व, ठाकरे ब्रांड पर संकट... महाराष्ट्र निकाय चुनाव की बड़ी बातें
AajTak
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों की बढ़त ने यह संदेश दे दिया है कि शहरी महाराष्ट्र की राजनीति अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है. देवेंद्र फडणवीस इस चुनाव के निर्विवाद नायक बनकर उभरे हैं. इसके उलट ठाकरे ब्रांड इस चुनाव में साफ तौर पर गिरावट की ओर दिखा.
महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजों ने राज्य की राजनीति में सिर्फ सत्ता का संतुलन नहीं बदला है, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों की दिशा भी काफी हद तक साफ कर दी है. मुंबई महानगरपालिका (BMC) में भाजपा और उसके सहयोगियों की बढ़त ने यह संदेश दे दिया है कि शहरी महाराष्ट्र की राजनीति अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है.
इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब महाराष्ट्र की निर्विवाद रूप से नंबर 1 पार्टी बनकर उभरी है. हिंदुत्व और विकास के कॉम्बो ने युवा मतदाताओं को अपनी ओर जबरदस्त तरीके से आकर्षित किया है. ‘डबल इंजन’ से आगे बढ़कर अब ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार का नैरेटिव शहरी वोटर में पैठ बना चुका है. देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर खुद को राज्य के 'नंबर 1 नेता' और भाजपा की अगली पीढ़ी के सबसे बड़े चेहरे के रूप में स्थापित करने में सफल रहे हैं.
ठाकरे ब्रांड पर मंडराता संकट
इस चुनाव का सबसे चौंकाने वाला पहलू 'ठाकरे ब्रांड' का कमजोर पड़ना है. मुंबई, जहां पिछले 25 वर्षों से ठाकरे परिवार का एकछत्र राज था, वहां भाजपा और शिंदे गुट की बढ़त ने 'ठाकरे दुर्ग' को ढहा दिया है. राज ठाकरे की 'बाहरी बनाम स्थानीय' वाली राजनीति को युवाओं ने सिरे से नकार दिया है. मुंबई की बदलती जनसांख्यिकी अब शिवसेना (UBT) के पक्ष में नहीं दिखती. मराठी वोटों का विभाजन और उत्तर भारतीय वोटों का भाजपा के पक्ष में एकतरफा ध्रुवीकरण जीत का बड़ा कारण बना.
पवार परिवार और कांग्रेस के लिए भी झटका
पवार परिवार के गढ़ पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में 'पवार बनाम पवार' की जंग ने यह संकेत दिया है कि अब यहां भी 'लॉ ऑफ डिमिनिशिंग रिटर्न्स' (घटते प्रतिफल का नियम) लागू हो गया है. कांग्रेस की स्थिति और भी चिंताजनक है; शहरी इलाकों में उसका आधार लगातार खिसक रहा है और वह दहाई के आंकड़ों तक सिमट कर रह गई है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









