
डर, धमकी और दरिंदगी... 12 साल तक किया नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, ऐसे खुला आरोपी पिता का राज
AajTak
पुलिस के मुताबिक आरोपी एक दिहाड़ी मजदूर है, जो बाहर से एक सामान्य व्यक्ति दिखाई देता था. लेकिन घर के अंदर वह अपनी बेटियों के लिए खौफ का दूसरा नाम था. आरोपी को शिकायत दर्ज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में छिपे होने के दौरान गिरफ्तार किया गया.
राजस्थान के जोधपुर में शुक्रवार को पुलिस ने एक ऐसे पिता को गिरफ्तार किया, जिसने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी. उसने पिता पुत्री के पवित्र रिश्ते को ही कलंकित कर दिया. उस कलयुगी पिता पर अपनी ही दो बेटियों के यौन शोषण का आरोप है. आरोपी ने करीब 12 साल तक लगातार अपनी बड़ी बेटी का शोषण किया, जबकि हाल ही में छोटी बेटी के साथ भी उसने छेड़छाड़ की कोशिश की. यह बेहद शर्मनाक मामला तब सामने आया, जब 15 साल की छोटी बेटी ने पिता की हरकतों का विरोध किया और पूरी बात अपनी बड़ी बहन को बताई. इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और मामला पुलिस तक पहुंचा.
मजदूरी करता है आरोपी पुलिस के मुताबिक आरोपी एक दिहाड़ी मजदूर है, जो बाहर से एक सामान्य व्यक्ति दिखाई देता था. लेकिन घर के अंदर वह अपनी बेटियों के लिए खौफ का दूसरा नाम था. आरोपी को शिकायत दर्ज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में छिपे होने के दौरान गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि वह लगातार गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था और खुद को सुरक्षित समझकर प्रशासनिक परिसर में छिप गया था.
6 साल की उम्र में शुरू हुआ यौन शोषण जांच में सामने आया कि बड़ी बेटी के साथ यौन शोषण की शुरुआत तब हुई, जब वह सिर्फ छह साल की थी. उसी समय आरोपी पिता ने उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया. इसके बाद यह सिलसिला सालों तक चलता रहा. पिता ने बेटी को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया, जिससे वह किसी से कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा सकी.
मौत की धमकी देकर साधी चुप्पी पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने बेटी को लगातार मौत की धमकियां दीं। उसने साफ कहा था कि अगर उसने मां या किसी रिश्तेदार को कुछ बताया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इसी डर के कारण पीड़िता करीब 12 साल तक चुप रही। इस दौरान आरोपी बार-बार उसका शारीरिक शोषण करता रहा और उसे पूरी तरह नियंत्रण में रखा।
एक महीने पहले हुआ आखिरी दुष्कर्म पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सिर्फ एक महीने पहले आरोपी ने बड़ी बेटी के साथ आखिरी बार दुष्कर्म किया था. यानी यह अपराध कोई पुरानी बात नहीं थी, बल्कि लगातार और हालिया अपराधों की एक लंबी श्रृंखला थी. पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और मेडिकल जांच भी कराई गई है, जिससे आरोपों की पुष्टि होती है.
छोटी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ हाल ही में आरोपी ने अपनी 15 वर्षीय छोटी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की. लेकिन इस बार मामला अलग था. छोटी बेटी ने विरोध किया और पिता की हरकतों को सहने से इनकार कर दिया. उसने तुरंत अपनी बड़ी बहन को इस बारे में बताया. यही वह मोड़ था, जिसने पूरे मामले को उजागर कर दिया.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









