
महाराष्ट्र के मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM की पतंग ने भरी उड़ान, मालेगांव में ओवैसी बने किंगमेकर
AajTak
महाराष्ट्र के 29 नगर महापालिका चुनाव के नतीजे आ रहे हैं, बीजेपी गठबंधन को बड़ी जीत मिली है, लेकिन मुस्लिम बहुल इलाके में कांग्रेस और एनसीपी का जादू नहीं चला. मुस्लिम क्षेत्रों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने सभी को चौंका दिया है, मालेगांव जैसे इलाके में किंगमेकर बनकर उभरी है.
महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका के चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने विपक्ष का सफाया कर दिया, लेकिन मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस से लेकर एनसीपी तक का खेल बिगाड़ दिया है. मुस्लिम इलाके में AIMIM ने जमकर सियासी उड़ान भरी है.
राज्य की 29 नगर महापालिका की कुल 2,869 सीटों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM 75 सीटों पर बढ़त बनाए हैं या फिर जीत दर्ज कर चुकी है. मुंबई के बीएमसी में भले ही ओवैसी ने तीन सीटें जीती हों, लेकिन औरंगाबाद नगर निगम में 24 सीटों पर जीत मिली है तो मुस्लिम बहुल मालेगांव में किंगमेकर बनकर उभरी है.
महाराष्ट्र में मुसलमानों की आबादी करीब 12 फीसदी है, लेकिन मुंबई में 20 फीसदी से भी ज्यादा मुस्लिम वोटर हैं. मुंबई की सियासत में मुसलमानों का काफी दबदबा माना जाता है. मुंबई के मुस्लिमों इलाके में ओवैसी ने सिर्फ तीन सीटें जीती हैं, लेकिन कई सीटों पर कांग्रेस से लेकर एनसीपी का गेम खराब कर दिया है.
मुस्लिम इलाके में खूब उड़ी ओवैसी की पतंग
मुंबई के सभी मुस्लिम इलाके में असदुद्दीन ओवैसी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन अभी तक तीन सीटों पर उनके कैंडिडेट्स को जीत मिल चुकी है. मुंबई के 3 वॉर्डों में AIMIM उम्मीदवारों की जीत हुई है. AIMIM प्रत्याशी इरशाद खान ने वार्ड 135 से जीत हासिल की है तो महजबीन अतीक अहमद ने वार्ड 134 और खैरुनिसा हुसेन ने वार्ड 145 से जीत हासिल की है. इस तरह असदुद्दीन ओवैसी ने मुंबई में तीन सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया है.
AIMIM ने औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) नगर निगम में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. संभाजीनगर में कुल 115 पार्षद सीटें है, जिसमें से ओवैसी की पार्टी 24 सीटों पर जीत हासिल की है या आगे चल रही है. औरंगाबाद में एक बड़ी सियासी ताकत के तौर उभरी है. यहां से AIMIM के इम्तियाज जलील 2019 में सांसद रह चुके हैं. इम्तियाज जलील के सियासी प्रभाव के चलते नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज हुए हैं.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









