
राज ठाकरे का 22 शहरों में नहीं खुला खाता, मुंबई में दहाई का अंक भी पार नहीं कर पाई MNS
AajTak
महाराष्ट्र में विधानसभा के बाद अब नगर महापालिका के चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी मनसे को करारी मात मिली है. राज ठाकरे उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे, उसके बाद भी बीएमसी में दहाई का अंक नहीं पार कर सके. इतना ही नहीं 22 शहरों में पार्टी का खाता तक नहीं खुला.
मुंबई की सियासत पर बीजेपी का कब्जा होता दिख रहा है. महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका में हुए चुनाव में बीजेपी का पल्डा भारी दिख रहा है. बीजेपी को बीएमसी में पहली बार बहुमत मिलता दिख रहा है. इसके अलावा नागपुर से लेकर पुणे तक में बीजेपी अपना मेयर बनाती दिख रही है जबकि ठाकरे ब्रदर्स की जोड़ी पूरी तरह से फेल रही है.
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव मतगणना जारी है और बीजेपी 88 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना संग करीबी लड़ाई के बाद बीजेपी और शिंदे की शिवसेना अपने दम पर बहुमत हासिल करती दिख रही है. मराठी मानुष की बात करने वाले राज ठाकरे का पूरी तरह से सफाया हो गया है, न ही उन्हें मुंबई में समर्थन मिला और न ही पुणे में कोई करिश्मा दिखा सके.
महाराष्ट्र की 29 नगर महापालिका चुनाव अभी तक के रुझानों से पता चलता है कि मुंबई की बीएमसी में बीजेपी गठबंधन को प्रचंड जीत मिलती दिख रही है जबकि राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस रुझानों में दहाई अंक भी पार नहीं कर पा रही है. राज ठाकरे की हालत ये तब है जब मुंबई में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़े हैं. बीएमसी ही नहीं बल्कि मुंबई से बाहर भी राज ठाकरे की मनसे का सफाया हो गया है.
महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव राज ठाकरे का प्रदर्शन महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका क्षेत्र में कुल 2869 सीटे के लिए चुनाव हुए हैं. अभी तक के रुझानों के मुताबिक बीजेपी को 1064 वार्डों में बढ़त है तो एकनाथ शिंदे की शिवसेना 282 वार्ड में आगे चल रही है. उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) महज 109 वार्ड में बढ़त बनाए हुए है. अजित पवार की पार्टी एनसीपी 113 सीट पर आगे है तो शरद पवार की एनसीपी 24 सीट पर आगे चल रही है.
वहीं, महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में कांग्रेस 222 सीट पर आगे चल रही है तो राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस 12 सीट पर आगे है. मुंबई की कुल 277 सीटों में से राज ठाकरे की पार्टी को सिर्फ 5 सीट पर बढ़त है. महाराष्ट्र में राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे. इसके बावजूद उनकी पार्टी को करारी मात खानी पड़ी है.
राज ठाकरे की पार्टी का सिंगल डिजिट पर सीमितकल्याण - डोंबिवली में 122 सीटे हैं. बीजेपी और शिंदे की शिवसेना को बहुमत मिलता दिख रहा. राज ठाकरे की पार्टी को चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









