
दिल्ली के नजफगढ़ ड्रेन में हाईटेक सफाई अभियान शुरू, फिनलैंड की वॉटर मास्टर से गाद हटाने का काम तेज
AajTak
यमुना नदी की सफाई के लिए दिल्ली में बड़ा कदम उठाया गया है. नजफगढ़ ड्रेन, जो यमुना के करीब 70 प्रतिशत प्रदूषण का स्रोत माना जाता है, वहां हाई-टेक एम्फीबियन ड्रेजर वॉटरमास्टर और तीन हॉपर बार्ज तैनात किए गए हैं.
रेखा गुप्ता सरकार ने यमुना नदी की सफाई और दिल्ली की बाढ़ नियंत्रण प्रणाली को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण और तकनीकी पहल की है. नजफगढ़ ड्रेन, जो यमुना में जाने वाले प्रदूषण का लगभग 70 प्रतिशत स्रोत है, अब अत्याधुनिक एम्फीबियन मल्टीपरपज़ ड्रेजर ‘वॉटरमास्टर’ और तीन हॉपर बार्ज के माध्यम से साफ किया जाएगा. यह कदम यमुना की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर सतत और तकनीक आधारित कार्रवाई की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव माना जा रहा है.
इस हाई-टेक ड्रेजिंग फ्लीट का उद्घाटन सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया.
फिनलैंड से आयातित वॉटरमास्टर एम्फीबियन ड्रेजर सूखी जमीन से लेकर छह मीटर गहरे पानी तक काम करने में सक्षम है. यह ड्रेजर न केवल ड्रेजिंग करता है बल्कि रेकिंग, पाइलिंग, गाद हटाने और जलीय खरपतवार और हायसिंथ की सफाई भी कर सकता है. इसकी एम्फीबियन तकनीक की वजह से यह जमीन और पानी दोनों जगह आसानी से आवाजाही कर सकता है.
ड्रेजर में चार स्टेबलाइजर, 180 डिग्री घूमने वाला एक्सकेवेटर आर्म और 600 लीटर क्षमता का बैकहो बकेट है. साथ ही इसमें जीपीएस ट्रैकिंग और फ्यूल सेंसर लगे हैं, जो काम की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हैं. यह ड्रेजर प्रति घंटे लगभग 600 क्यूबिक मीटर गाद निकाल सकता है और इसे डेढ़ किलोमीटर दूर तक पहुंचा सकता है. इसकी अनुमानित लागत 803.78 लाख रुपये है.
यह भी पढ़ें: यमुना नदी की सफाई के लिए मिशन मोड में जुटी दिल्ली सरकार, 22 बड़े नालों का कराएगी ड्रोन सर्वे
सफाई को और प्रभावी बनाने के लिए तीन स्वचालित हॉपर बार्ज भी तैनात किए गए हैं, जो गाद, हायसिंथ और तैरते कचरे को तेजी से हटाने में सहायता करेंगे.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









