
स्पीड में थी बाइक, फिसलकर पेड़ से टकराई... दो युवकों की दर्दनाक मौत, घरों में मचा कोहराम
AajTak
केरल के त्रिशूर में गुरुवार देर रात एक भीषण हादसे में दो युवकों की जान चली गई. दरअसल, अन्नल्लूर इलाके में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी, जिससे दोनों सवारों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई. जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
केरल के त्रिशूर में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. यह हादसा अन्नल्लूर इलाके में उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पेड़ से जाकर टकरा गई. पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान 19 वर्षीय एलन और नील के रूप में हुई है, जो आपस में रिश्तेदार थे.
एजेंसी के अनुसार, मृतक युवक त्रिशूर जिले के कुट्टिचिरा क्षेत्र के कूर्क्कामट्टोम के रहने वाले थे. गुरुवार रात करीब 11:30 बजे नील बाइक चला रहा था, जबकि एलन पीछे बैठा हुआ था. दोनों चालाकुडी-अष्टमिचिरा रोड से गुजर रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक अन्नल्लूर पंचायत कार्यालय से करीब 200 मीटर आगे पहुंची, तो वाहन अनियंत्रित हो गया. इसके बाद बाइक सड़क से फिसलकर सीधे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
यह भी पढ़ें: इंस्टा स्टेटस में लिखा ‘MISS YOU PAPA’... 21 घंटे बाद हादसे में युवक की मौत, भिलाई में दहला देने वाली घटना
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी. घायल युवकों को आनन-फानन में चालाकुडी के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया और वे तुरंत अस्पताल पहुंचे. इस दौरान औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए.
माला पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह मानी जा रही है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









