
कठुआ में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, बिलावर इलाके में तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त, कई सामान बरामद
AajTak
कठुआ जिले के बिलावर इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान में तीन आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया. तलाशी के दौरान हथियारों के कारतूस, राशन और रोजमर्रा का सामान बरामद हुआ. एसएसपी मोहिता शर्मा के अनुसार सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं.
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ किया है. यह कार्रवाई कठुआ पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर बिलावर क्षेत्र में की. पुलिस को इन इलाकों में आतंकी गतिविधियों की पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया.
कठुआ पुलिस के अनुसार, 7 जनवरी 2025 को कामाड़ नाला, कलाबन और धनु परोल क्षेत्र में जंगलों के भीतर आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इस इनपुट के आधार पर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया. तलाशी अभियान के दौरान अज्ञात आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद दोनों ओर से जवाबी कार्रवाई हुई और रात भर मुठभेड़ का माहौल बना रहा.
पहले ठिकाने से कारतूस और खाने-पीने का सामान बरामद
सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को पहला आतंकी ठिकाना मिला. इस ठिकाने से कई संदिग्ध सामान बरामद किए गए, जिनमें दो एम4 राइफल के खाली कारतूस शामिल थे. इसके अलावा एक प्लास्टिक बॉक्स में देसी घी, एक पॉलीथिन पैकेट में बादाम, दस्ताने, एक टोपी, कंबल, तिरपाल शीट, एक छोटा पाउच और एक पॉलीथिन बैग भी मिला. इन वस्तुओं से साफ संकेत मिला कि आतंकी लंबे समय तक जंगल में छिपकर रहने की तैयारी में थे.
इसके बाद तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया. इसी क्रम में 16 जनवरी 2026 को संयुक्त टीमों ने बिलावर के कलिखड़ और कलाबन इलाकों में दो और आतंकी ठिकानों का पता लगाया. इन ठिकानों से रोजमर्रा के इस्तेमाल का काफी सामान बरामद हुआ, जो आतंकियों की मौजूदगी और उनके ठहरने की पुष्टि करता है.
कलिखड़ और कलाबन में दो और आतंकी ठिकाने किए गए ध्वस्त

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









