
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 जनवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन का शानदार प्रदर्शन रहा. वहीं, BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होगी.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 16 जनवरी, 2026 की खबरें और समाचार: महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन का शानदार प्रदर्शन रहा. वहीं, BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होगी. पढ़ें शुक्रवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
BMC Election Results 2026: 'सुशासन के एजेंडे को जनता का आशीर्वाद', महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जीत पर बोले PM मोदी
महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन बढ़त बनाए हुए है. पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सुशासन के एजेंडे को जनता का आशीर्वाद मिला है.
बीजेपी अध्यक्ष चुनाव की आ गई तारीख, नितिन नवीन की इस दिन होगी ताजपोशी
BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होगी. बीजेपी के केंद्रीय चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, 19 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, जबकि 20 जनवरी को नए अध्यक्ष के नाम की औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा. मौजूदा वक्त में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन इस पद के लिए मुख्य दावेदार हैं.
BCB की निकलेगी हेकड़ी, ICC की टीम होगी बांग्लादेश में लैंड, T20 वर्ल्ड कप 2026 पर होगा अंतिम फैसला

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









