
VIDEO: 'ये क्या कर रहे हैं आप...', जब अचानक भड़क गईं जया बच्चन, शख्स को दिया धक्का
AajTak
जया बच्चन ने मंगलवार को एक बार फिर सार्वजनिक तौर पर अपना आपा खो दिया, जब दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक शख्स को उन्होंने धक्का दे दिया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जया बच्चन उस शख्स को धक्का देती दिख रही हैं.
समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने मंगलवार को एक बार फिर सार्वजनिक तौर पर अपना आपा खो दिया, जब दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक शख्स को उन्होंने धक्का दे दिया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जया बच्चन उस शख्स को धक्का देती दिख रही हैं और कहती सुनाई देती हैं, 'क्या कर रहे हैं आप? ये क्या है?'
जया बच्चन के पास उस समय उनकी साथी सांसद और शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी भी खड़ी थीं. जैसे ही जया बच्चन ने शख्स को धक्का दिया, प्रियंका चतुर्वेदी ने पीछे मुड़कर देखा और फिर क्लब की ओर बढ़ गईं.
पहले भी जाहिर कर चुकी हैं गुस्सा
यह पहला मौका नहीं है जब जया बच्चन ने सार्वजनिक रूप से किसी पर गुस्सा जाहिर किया हो. हाल ही में संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई विशेष बहस के दौरान, राज्यसभा सांसद ने सत्ता पक्ष के सदस्यों को टोकते हुए कहा था, 'या तो आप बोलिए या मैं बोलूं.'
प्रियंका चतुर्वेदी को लगाई थी फटकार
उस समय उनके बगल में प्रियंका चतुर्वेदी बैठी थीं, जिन्हें जया बच्चन से हल्की फटकार भी मिली. जब जया बच्चन सत्ता पक्ष से टोकाटाकी बंद करने के लिए कह रही थीं, तब प्रियंका चतुर्वेदी अपने दाहिने हाथ से इशारा कर रही थीं. इस पर जया बच्चन ने उनकी ओर मुड़कर कहा, 'प्रियंका, मुझे कंट्रोल मत करो.'

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







