
Vastu Shastra: ई-वेस्ट का काम करते हैं तो रखें इस दिशा को दोषमुक्त, इन नियमों का करें पालन
AajTak
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार, ई-वेस्ट या कबाड़ी के काम में सफलता सिर्फ मेहनत पर नहीं, सही दिशा पर भी निर्भर करती है. यदि दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा को दोषमुक्त रखा जाए, तो यह क्षेत्र धन, स्थिरता और विकास का मार्ग खोल देती है.
Vastu Shastra: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. लोग इसके जरिए घर, ऑफिस, फैक्ट्री और दुकानों के निर्माण की दिशा तय करते हैं. वहीं, ऐसा भी माना जाता है अगर वास्तु शास्त्र के नियमों का ठीक से पालन न किया जाए तो जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ सकता है.
वहीं, वास्तु शास्त्र में जिस तरह से घर वगैरह या दैनिक कार्यों से जुड़े नियमों उल्लेख मिलता है, ठीक उसी ई-वेस्ट से जुड़े नियमों के बारे में भी बताया गया है. लेकिन आपके लिए सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि ई-वेस्ट क्या होता है.
क्या होता है ई-वेस्ट?
आजकल का वक्त इतना एडवांस हो गया है कि कबाड़ भी ऑनलाइन बिकता है जिसको ई-वेस्ट कहा जाता है. ई-वेस्ट यानी इलेक्ट्रॉनिक कचरा और ई कचरा. चलिए जानते हैं कि इस क्षेत्र से जुड़े किन वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए.
ये है सही दिशा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कई इलाकों में पुराने मोबाइल, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे उपकरणों को बेचने-खरीदने की आवाजें सुनाई देती हैं. अगर आप भी कबाड़ी, रद्दी या ई-वेस्ट के क्षेत्र से जुड़ा काम करते हैं या इस क्षेत्र में नौकरी करते हैं, तो अपने घर और कार्यस्थल की दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा का विशेष ध्यान रखें. यहां कि दिशा आपके बिजनेस और नौकरी दोनों में ही परेशानी का कारण बन सकती है. वहीं, साफ-सफाई के काम से जुड़े लोगों के लिए भी यह दिशा बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











