
Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या है आज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Vaishakh Amavasya 2025: सनातन धर्म में पूर्णिमा, अमावस्या दोनों का अगल-अलग महत्व होता है. वैशाख अमावस्या, जो वैशाख मास के कृष्ण पक्ष में आती है. इस दिन भगवान विष्णु और पितरों की पूजा करना शुभ माना जाता है. इस दिन स्नान, दान, और तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति और पुण्य मिलता है.
Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या पितरों को तृप्त करने के लिए सबसे उत्तम समय होता है. मान्यता है इस दिन पितर धरती पर आते हैं. इस दिन पिंडदान, श्राद्ध व तर्पण आदि किया जाता है. वैशाख मास को बहुत ही पवित्र माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वैशाख अमावस्या मनाई जाती है. इस दिन स्नान, दान, और तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति और पुण्य मिलता है. आइए जानते हैं अमावस्या का शुभ मुहूर्त और कुछ आसान उपाय.
वैशाख अमावस्या शुभ मुहूर्त (Vaishakh Amavasya 2025 Shubh Muhurat)
वैशाख अमावस्या की तिथि 27 अप्रैल यानी आज सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 28 अप्रैल को अर्धरात्रि में 1 बजे समापन होगा.
स्नान दान का शुभ मुहूर्त
वैशाख अमावस्या के लिए शुभ मुहूर्त, पूजा, स्नान और दान के लिए महत्वपर्ण है. इस दिन स्नान और दान के लिए सुबह 4 बजकर 17 मिनट से 5 बजे तक रहेगा.
वैशाख अमावस्या पूजा विधि













