
Vaibhav Suryavanshi IPL 2025 Real age: क्या 13 साल के IPL खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने उम्र को लेकर फर्जीवाड़ा किया? पिता ने दिया जवाब
AajTak
Vaibhav Suryavanshi IPL 2025 Real age: बिहार के 13 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर उठ रहीं तमाम अफवाहों पर अब उनके पिता ने जवाब दिया है. वह बोले- वह किसी भी तरह के टेस्ट के लिए तैयार हैं. वैभव को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया.
Vaibhav Suryavanshi IPL 2025 Real age: आईपीएल के मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) में बिहार के 13 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी राजस्थन रॉयलस ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा, लेकिन इसी बीत उनकी असली उम्र को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इसी पूरे मसले पर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने जवाब दिया है.
वैभव की असली उम्र के विवाद के बारे में पूछा गया, जिसके बारे में कई लोगों दावा है कि वह 15 साल है, तो पिता ने तुरंत मामले के बादे में स्पष्टता दी. PTI से बात करते हुए संजीव सूर्यवंशी ने कहा- जब वह साढ़े 8 साल का था, तो उसने पहली बार बीसीसीआई बोन टेस्ट दिया था. वह पहले ही भारत के लिए अंडर-19 खेल चुका है. हमें किसी से डर नहीं है. वह फिर से 'एज टेस्ट' से गुजर सकता है.
Your Royals of 2025. Built. Assembled. RReady! 💗🔥 pic.twitter.com/omIXIDQsF6
वैभव को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव था वैभव का जन्म समस्तीपुर जिले के मोतीपुर में हुआ. पांच साल की उम्र से ही वैभव को उनके पिता संजीव नेट प्रैक्टिस कराने लगे. वैभव के पिता ने इसके लिए घर पर ही नेट लगवाया. फिर वैभव ने समस्तीपुर की क्रिकेट एकेडमी में दाखिला लिया. इसके बाद वैभव ने पटना के जीसस एकडेमी में मनीष ओझा से ट्रेनिंग ली है.
पिता संजीव सूर्यवंशी हुए भावुक.... संजीव वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल में नीलामी के बाद बेहद भावुक नजर आए. उन्होंने कहा अपने 10 वर्षीय बेटे वैभव की क्रिकेट के सपने को पूरा करने के लिए अपनी खेती की जमीन बेची. पर संजीव जो बिहार के समस्तीपुर शहर से 15 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव मोतीपुर में खेती की जमीन के मालिक हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








