
USA vs IRE T20 World Cup 2024 Live Score: मैदान गीला होने के चलते USA-आयरलैंड मैच में देरी, मैच धुला तो पाकिस्तान होगा बाहर
AajTak
LIVE Score, USA vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज अमेरिका और आयरलैंड के बीच मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में हैं. इस मुकाबले के नतीजे पर पाकिस्तान टीम की भी निगाहें हैं.
T20 World Cup 2024 Live Score, USA vs IRE: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज (14 जून) यूएसए का सामना आयरलैंड से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में हैं. इस मुकाबले पर पाकिस्तान टीम की भी निगाहें हैं. यदि यूएसए यह मुकाबला जीत जाता है या बारिश के चलते मैच धुलता है तो पाकिस्तान सुपर-8 की रेस से बाहर हो जाएगा.
इस मुकाबले में बारिश का कहर देखने को मिला है. जोरदार बारिश के चलते मैदान अब भी गीला है, जिसके चलते टॉस में देरी हुई है. ताजा खबर यह है कि अंपायर भारतीय समयानुसार 9 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे. बता दें कि Accuweather.com के मुताबिक शुक्रवार (14 जून) को फ्लोरिडा में बारिश की आशंका 99 प्रतिशत तक है. जबकि 15 जून को 86% और 16 जून को 80% तक बारिश की आशंका है. यहां पहले ही बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं.
बता दें कि इस समय ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 6 अंक के साथ टॉप पर काबिज है और सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. जबकि अमेरिका 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. उसने दो मुकाबले जीते हैं. पाकिस्तान 3 में से 1 मैच जीतकर 2 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है.
यदि अमेरिका-आयरलैंड के बीच मुकाबला बारिश से धुलता है, तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा. ऐसे में अमेरिकी टीम के 5 अंक हो जाएंगे और वो सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लेगी. जबकि पाकिस्तानी टीम आयरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतकर भी 4 अंक तक ही पहुंच सकेगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








