
UPI के Down रहने से Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स परेशान, पैसे भेजने में दिक्कत
AajTak
Unified Payments Interface (UPI) सर्विस कई यूजर्स के लिए रविवार को डाउन हो गई. अभी तक कई यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि वो UPI से पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं. इसको लेकर कई यूजर्स ट्विटर पर भी शिकायत रहे हैं.
Unified Payments Interface (UPI) सर्विस कई यूजर्स के लिए रविवार को डाउन हो गई. अभी तक कई यूजर्स शिकायत कर चुके हैं कि वो UPI से पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं. इसको लेकर कई यूजर्स ट्विटर पर भी शिकायत कर रहे हैं.
आपको बता दें कि Unified Payments Interface (UPI) को इंस्टैंट पेमेंट सिस्टम के तौर पर National Payments Corporation of India (NPCI) ने डेवलप किया है. इसका यूज काफी तेजी से बढ़ा है. इसके डाउन रहने से यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
इंटरनेट यूजर्स के अनुसार Google Pay, Paytm और PhonePe जैसे ऐप्स जो UPI पर बेस्ड हैं वो रविवार शाम से काम नहीं कर रहे हैं. हालांकि, कई यूजर्स रिपोर्ट कर रहे हैं कि उनका UPI पेमेंट काम कर रहा है जबकि कई यूजर्स के लिए ये अभी भी काम नहीं कर रहा है.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












