
Vivo X200T की लॉन्च डेट कन्फर्म, 50MP के तीन कैमरा के साथ होगा लॉन्च
AajTak
वीवो भारतीय बाजार में एक नया फोन लॉन्च करने वाला है. कंपनी Vivo X200T को लॉन्च करेगी, जो 50MP + 50MP + 50MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा. फोन को पावर देने के लिए 6,200mAh की बैटरी दी जा सकती है. इस फोन में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया जाएगा. आइए जानते हैं इस फोन की खास बातें और कब होगा लॉन्च.
Vivo X200T जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. ये स्मार्टफोन इस महीने के आखिर में लॉन्च होगा. वैसे कंपनी ने अपनी Vivo X200 सीरीज को भारत में 2024 में लॉन्च किया था. इस सीरीज में कंपनी ने Vivo X200 और Vivo X200 Pro को लॉन्च किया था.
बाद में कंपनी ने Vivo X200 FE को भी भारत में लॉन्च किया है, जो कम बजट में आता है. अब बात करते हैं Vivo X200T की जो जल्द ही लॉन्च होगा. ये फोन 50MP के Zeiss ऑप्टिक्स के साथ आता है. इसमें MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर मिलेगा. आइए जानते हैं इस फोन की लॉन्च डेट और दूसरी खास बातें.
Vivo X200T की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है. ये स्मार्टफोन 27 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा. इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही Flipkart से भी खरीद पाएंगे. फोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी मिलेगा. लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने इसके फीचर्स को भी टीज किया है.
यह भी पढ़ें: इस साल का बेस्ट कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन Vivo X300! कैसा है कैमरा और परफॉर्मेंस, देखें Review
Vivo X200T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें तीनों ही लेंस 50MP के होंगे, जिसे कंपनी ने Zeiss के साथ मिलकर को-डिजाइन किया है. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर के साथ आएगा. इसमें 6.67-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा.
ऑप्टिक्स की बात करें, तो इसमें 50MP का मेन लेंस, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलेगा. फोन को पावर देने के लिए कंपनी 6200mAh की बैटरी दे सकती है, जो 90W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा. स्मार्टफोन में 40W की वायरलेस चार्जिंग भी दी जा सकती है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










