
कहां फंस गए? डूब गए पैसे... शेयर बाजार ने कर दिया बर्बाद, जानिए अब क्या करें?
AajTak
Stock Market Crash Reason: वित्तीय नियम कहता है कि गिरावट के दौर में सभी शेयर बेचकर निकलना भी सही कदम नहीं होता है. क्योंकि हमेशा ये सलाह दी जाती है कि गिरते बाजार में अच्छे स्टॉक (Stocks) को पकड़ने का एक मौका भी होता है.
मंगलवार का दिन शेयर बाजार के निवेशकों के लिए मंगलमय नहीं रहा. ऐसा हाहाकार मचा है कि देखते ही देखते निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए. वैसे डूबने का ये खेल पिछले काफी दिनों से चल रहा है और अब निवेशकों का धैर्य भी डगमगाने लगा है.
सबसे ज्यादा कोहराम रिटेल निवेशकों (Retail Investors) में मचा है. ऐसे रिटेल निवेशक, जो पिछले 2 साल से बाजार में पैसे लगा रहे थे, उनमें से ज्यादातर की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. क्योंकि जिस भरोसे के साथ वे शेयर बाजार (Share Market) में आए थे, वह अब घाटे का सौदा साबित हो रहा है. हर रोज गिरते बाजार के साथ पोर्टफोलियो (Portfolio) का लाल रंग गहराता जा रहा है.
पिछले दो साल से शेयर बाजार की तरफ रुख करने वाले अधिकतर निवेशक अब पछता रहे हैं. उनका दर्द है कि ये कहां आ गए? कमाई तो दूर, गाढ़ी पूंजी पर ग्रहण लग रहा है, यानी धीरे-धीरे कैपिटल डूब रहा है.
सेबी के आंकड़े बताते हैं कि कोरोना काल के बाद रिटेल निवेशक बाजार से तेजी से प्रभावित हुए और उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई बाजार में झोंक दी है. लेकिन अब हर रोज बाजार टूट रहा है और पैसे डूब रहे हैं.
अब क्या करें रिटेल निवेशक?
फिलहाल नए रिटेल निवेशकों के सामने कई चुनौतियां हैं. एक तो पहले सारा प्रॉफिट साफ हो गया और अब धीरे-धीरे कैपिटल घट रहा है. हर दिन की शुरुआत इस उम्मीद से होती है कि आज बाजार में सबकुछ ठीक रहेगा, लेकिन होता इससे विपरीत है. वित्तीय नियम कहता है कि गिरावट के दौर में सभी शेयर बेचकर निकलना भी सही कदम नहीं होता है. क्योंकि हमेशा ये सलाह दी जाती है कि गिरते बाजार में अच्छे स्टॉक (Stocks) को पकड़ने का एक मौका भी होता है. फिर ऐसे माहौल में सभी शेयर बेचकर निकलने से नुकसान ही नुकसान होगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










