
Umesh Yadav: उमेश यादव की मेहनत रंग लाई... अब 43 महीने बाद खेलेंगे भारत के लिए टी20 मैच!
AajTak
मोहम्मद शमी के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर होने के बाद तेज गेंदबाज उमेश यादव को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. उमेश यादव ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ खेला था. यानी कि अब वह लगभग 43 महीने के लंब इंतजार के बाद भारत के टी20 इंटरनेशनल खेलने के तैयार हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले ही भातीय टीम को झटका लग चुका है. अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कोरोना पॉजिटिव होने के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए. शमी के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर होने के बाद तेज गेंदबाज उमेश यादव की लॉटरी लग गई है और उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया गया है. उमेश पहले टी20 मैच के लिए मोहाली में स्क्वॉड से जुड़ भी गए हैं.
इंजरी से जूझ रहे थे उमेश यादव
चंद दिनों पहले तक 34 साल के उमेश यादव जांघ की इंजरी के चलते एनसीए में रिहैब के दौर से गुजर रहे थे. इसके चलते उन्होंने काउंटी चैम्पियनशिप के बचे मुकाबलों के इंग्लैंड नहीं जाने का फैसला किया था. अब उनका ये फैसला उनकी किस्मत बदल चुका है और अरसे बाद उनकी टी20 टीम में वापसी हुई है. उमेश यादव ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ खेला था. यानी कि अब वह लगभग 43 महीने के लंब इंतजार के बाद भारत के टी20 इंटरनेशनल खेलने के तैयार हैं.
क्लिक करें- वर्ल्डकप के लिए इस दिन रवाना होगी टीम इंडिया, 4 प्लेयर्स का खर्च उठाएगा BCCI
आईपीएल में किया शानदार प्रदर्शन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उमेश यादव को भले ही ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हों, लेकिन उन्होंने इस साल आईपीएल और काउंटी क्रिकेट में शानदार खेल दिखाया है. आईपीएल 2022 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए 16 विकेट चटकाए थे. उमेश यादव ऑक्शन के पहले दिन अनसोल्ड गए थे, लेकिन बाद में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल नीलामी में दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.










