UGC NET Exam Postpone: कोरोना के चलते नेट परीक्षा पोस्टपोन, ऐसे जान पाएंगे नई डेट
AajTak
देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते यूजीसी नेट एग्जाम पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया है. यूजीसी ने कहा है कि परीक्षा से 15 दिन पहले रिवाइज्ड डेट घोषित कर दी जाएगी.
NET Postpone: कोरोना के चलते यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित कर दी गई है. देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते ये फैसला लिया गया है. यूजीसी ने कहा है कि परीक्षा से 15 दिन पहले रिवाइज्ड डेट घोषित कर दी जाएगी. 📢Announcement Keeping in mind the safety & well-being of candidates and exam functionaries during #covid19outbreak, I have advised @DG_NTA to postpone the UGC-NET Dec 2020 cycle (May 2021) exams.#Unite2FightCorona pic.twitter.com/5dLB9uWgkO देश में लगातार बढ़े रहे कोरोना मामलों के कारण जेईई मेन अप्रैल-मई सत्र की परीक्षा और नीट पीजी समेत कई राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं पोस्टपोन की जा चुकी हैं. यहीं नहीं सीबीएसई ने इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं पूरी तरह रद्द कर दी हैं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. वहीं अब यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी असमंजस में थे. आज इस परीक्षा को पोस्टपोन करने की अधिकारिक घोषणा कर दी गई है. पहले से तय शेड्यूल के अनुसार यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई 2021 को किया जाना था. देश में लगातार कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अभ्यर्थी इस परीक्षा को भी स्थगित करने की मांग कर रहे थे. UGC नेट परीक्षा के पोस्टपोन होने की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वटिर के माध्यम से दी. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि छात्रों की वेल बीइंग का ख्याल रखते हुए ये फैसला लिया गया है, देखें ट्वीट...
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











