
'मत ले ऑर्डर…', गुस्से में Zomato डिलीवरी बॉय ने कैमरे पर ही खा लिया ग्राहक का खाना, वीडियो ने छेड़ी बहस
AajTak
डिलीवरी बॉय को देर रात, खराब मौसम, असुरक्षा और ग्राहकों के व्यवहार जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है. इन्हीं हालातों को सामने लाता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जोमैटो जैसे फूड डिलीवरी ऐप्स अपने विज्ञापनों में 'डोरस्टेप डिलीवरी' का वादा करते हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या हर हालात में कस्टमर को दरवाजे तक डिलीवरी की जिद करनी चाहिए? वायरल वीडियो में यही टकराव देखने को मिलता है. वीडियो में दिखता है कि कस्टमर घर से नीचे उतरने को तैयार नहीं है और डिलीवरी बॉय पर छत तक आने का दबाव बनाता है.
डिलीवरी बॉय वीडियो में अपनी बात रखते हुए कहता है कि कस्टमर उस पर चिल्ला रहा है और ऊपर आने को कह रहा है. वह बताता है कि रात के ढाई बज चुके हैं और वह काफी दूर से ऑर्डर लेकर पहुंचा है. उसका कहना है कि इतनी देर रात ऊपर जाने पर उसकी बाइक चोरी होने का डर है और अगर ऐसा हुआ तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा.
डिलीवरी बॉय आगे बताता है कि बहस के बाद ग्राहक उससे ऑर्डर कैंसिल करने को कह देता है. इसके बाद वह ऑर्डर कैंसिल करता है और वहीं कैमरे के सामने पैकेट खोलकर गुलाब जामुन खाना शुरू कर देता है. वह यह भी कहता है कि ऑर्डर में बिरयानी है और अब वह उसे भी खाएगा.
देखें वायरल वीडियो
यह वीडियो डिलीवरी पार्टनर अंकुर ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट इंस्टाग्राम (@ankurthakur7127) पर 1 जनवरी को पोस्ट किया था दो हफ्तों में इसे 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









