
Uber ऑटो ड्राइवर बना YouTuber, लोगों को बताता है कहां करें पैसों का निवेश?
AajTak
एक Uber ऑटो ड्राइवर अपने अलग अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में हैं. दरअसल, यह ऑटो ड्राइवर फाइनेंशियल मदद से संबंधित कई वीडियोज बना चुका है. वह लोगों को अपने वीडियोज में यह भी बताता है कि किन शेयर में निवेश करना चाहिए? हाल में इस ऑटो ड्राइवर के बारे में एक ट्विटर यूजर ने पूरी कहानी बताई.
बेंगलुरु का रहने वाला उबर ऑटो ड्राइवर (Uber auto Driver) अपने अलग अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो रहा है. वह अपना यूट्यूब चैनल चलाता है. अपने चैनल पर लोगों को सलाह भी देता है कि पैसे कहां लगाए जाएं? किस स्टॉक में निवेश किया जाए? कौन सा शेयर अच्छा है.
हाल में सुशांत कोशी नाम के ट्विटर यूजर ने इस शख्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी. सुशांत ने अपने ट्वीट में लिखा- मुझे जो आज Uber ऑटो ड्राइवर मिला, वह एक YouTube इंफ्लूएंसर है. वह पर्सनल फाइनेंस का विशेषज्ञ भी है.
सुशांत के इस ट्वीट में एक फोटो दिख रहा है. फोटो एक ऑटो का है. ऑटो में पैम्फलेट लगा हुआ है. पैम्फलेट में लिखा है- Gold Janardhan Investor यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.
Uber ऑटो ड्राइवर जनार्दन के यूट्यूब पर 800 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. उसने 100 से ज्यादा वीडियो बनाए हैं. 'नोटों को छापना देश के लिए ठीक नहीं', 'मारुति 800 कार vs मारुति शेयर', 'अपना पहले स्टॉक (शेयर) का चयन कैसे करें'...जैसे कई विषय पर इस ऑटो ड्राइवर ने वीडियो बनाए हैं.
सुशांत ने Uber ऑटो ड्राइवर के वीडियोज को लेकर कई ट्वीट किए. वह उसके कई वीडियोज से प्रभावित नजर आए. खासकर नोट ना छापने के बारे में वीडियो को लेकर.
सुशांत Uber ऑटो ड्राइवर को लेकर काफी प्रभावित दिखे. उन्होंने माना कि पैसों से जुड़े कठिन से कठिन टॉपिक भी जनार्दन के यूट्यूब चैनल पर आसानी से समझे जा सकते हैं. जनार्दन ने इसे साधारण व्यक्ति की भाषा में समझाया है. उन्होंने अपने चैनल पर वीडियोज में ग्राफ्स भी बनाए हैं. यह सब उन्होंने ऑटो चलाते हुए किया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











