
U&i ने लॉन्च किए चार दमदार स्पीकर, 499 रुपये से शुरू है कीमत, रिमोट से कर पाएंगे कंट्रोल
AajTak
U&i ने पार्टी स्पीकर समेत चार ब्लूटूथ स्पीकर्स को लॉन्च किया है. इन स्पीकर्स की कीमत 499 रुपये से शुरू होती है. चारों स्पीकर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और बैटरी बैकअप के साथ आते हैं. अगर आप कम बजट में स्पीकर खरीदना चाहते हैं, तो इन स्पीकर्स को ट्राई कर सकते हैं. हालांकि, पार्टी स्पीकर प्रीमियम प्राइस पॉइंट पर आता है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
U&i ने नए ब्लूटूथ स्पीकर्स को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने एंट्री लेवल सेगमेंट से लेकर पार्टी स्पीकर तक लॉन्च किए हैं. कंपनी ने UiBS 2367 पार्टी स्पीकर को लॉन्च किया है, जो ब्रांड का प्रीमियम प्रोडक्ट है. वहीं तीन अन्य मॉडल्स कॉम्पैक्ट स्पीकर हैं.
कंपनी ने UiBS-5166 इनसाइट सीरीज, UiBS-5175 एंट्री 66 और UiBS-5175 इग्नाइट सीरीज को कॉम्पैक्ट स्पीकर कैटेगरी में लॉन्च किया है. ये स्पीकर पावर, पोर्टेबिलिटी और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं.
कंपनी ने UiBS 2367 पार्टी स्पीकर को लॉन्च किया है, जो लाउड म्यूजिक लवर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है. ये 120W के साउंड आउटपुट वाले ट्विन 8-inch स्पीकर के साथ आता है. इसें TWS फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से आप वायरलेस स्टीरियो पेयरिंग का लुत्फ उठा सकते हैं. इस फीचर की मदद से आप दो स्पीकर को एक दूसरे से कनेक्ट करके साउंड आउटपुट को बढ़ा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: JBL के दो नए वायरलेस पार्टी स्पीकर्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स
इस पार्टी स्पीकर में TF card, USB, Aux पोर्ट और FM रेडियो का कनेक्टिविटी विकल्प मिलता है. कंपनी इसके साथ दो वायरलेस UHF माइक्रोफोन्स और रिमोट कंट्रोल दे रही है. कंपनी की मानें तो ये डिवाइस 10 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ आता है. स्पीकर में RGB LED लाइट और LED डिस्प्ले दिया गया है.
UiBS-5166 इनसाइट सीरीज स्पीकर 20W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. इसमें 10 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी. ये डिवास 10 मीटर के वायरलेस रेंज के साथ आता है. इसे तीन कलर में खरीदा जा सकता है. UiBS-5175 Entry 66 स्पीकर कार शेप में आता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









