
Twitter से होगी लोगों की तगड़ी कमाई! Elon Musk ने बताया YouTube से बेहतर होगा सिस्टम
AajTak
Elon Musk सबको पैसे कमाने का अवसर देना चाहते हैं. इसके लिए कंपनी मॉनिटाइजेशन सिस्टम पर काम कर रही है. कंपनी का मॉनिटाइजेशन सिस्टम YouTube से बेहतर होगा. इसकी जानकारी खुद Elon Musk ने दी है. उन्होंने ये भी कहा है कि केवल वीडियो ही नहीं दूसरे कंटेंट से भी कमाई होगी.
Elon Musk का प्लान Twitter को लेकर धीरे-धीरे क्लियर हो रहा है. कंपनी जल्द इससे कंटेंट क्रिएटर्स को भी पैसे कमाने का मौका देने वाली है. Elon Musk ने इसके बारे में साफ कर दिया है. आने वाले समय में इस पर यूजर्स लॉन्ग वीडियो भी पोस्ट कर पाएंगे.
ट्विटर का मॉनिटाइजेशन प्लान यूट्यूब को फेल कर सकता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी सभी तरह के कंटेंट से पैसे कमाने का मौका यूजर्स को देगी. यानी वीडियो के अलावा दूसरे कंटेंट से भी यूजर्स की कमाई ट्विटर पर हो सकेगी.
इसको लेकर हिंट तब मिला जब एक इंफ्लूसर ने ट्वीट किया कि यूट्यूब क्रिएटर्स को 55 परसेंट ऐड रेवन्यू देता है. जिसके जवाब में मस्क ने कहा है कि वो इसे पीछे छोड़ सकते हैं. इससे पहले एक कंटेंट क्रिएटर ने कहा था कि वो फुल-लेंथ वीडियो को ट्विटर पर तब पोस्ट कर सकते हैं जब उसके लिए उन्हें दाम मिलेगा.
YouTube से बेहतर होगा मॉनिटाइजेशन सिस्टम
Erdayastronaut नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया था कि अगर यूट्यूब की तरह ही उन्हें मॉनिटाइजेशन सिस्टम मिले तो वो फुल लेंथ वी़डियो को यहां पर अपलोड कर सकते हैं. मस्क ने रिप्लाई किया था कि ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए हम अभी 42 मिनट का चंक 1080 रेज्योलूशन पर कर रहे हैं. इससे लंबे वीडियो को पार्ट में डाला जा सकता है. अगले महीने इस लिमिट को फिक्स किया जाएगा.
मॉनिटाइजेशन को लेकर मस्क ज्यादा जानकारी आने वाले समय में दे सकते हैं. उन्होंने ये भी कहा है कि लॉन्ग-फॉर्म टैक्स्ट को ट्वीट से अटैच करने का फीचर जल्द जारी किया जा सकता है. उन्होंने ये भी कहा कि सभी कंटेंट फॉर्म के लिए मॉनिटाइजेशन को पेश किया जाएगा.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









