
Twitter पर इंजेक्शन, ऑक्सीजन खोज रहे लोगों के काम आएगा ये नया फीचर
AajTak
भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है. देश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है. लोग ऑक्सीजन, अस्पताल और बेड के लिए के लिए दर-दर भटक रहे हैं. इस बीच मेडिकल रिसोर्सेज की व्यवस्था करने के लिए फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का भी सहारा ले रहे हैं.
भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है. देश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है. लोग ऑक्सीजन, अस्पताल और बेड के लिए के लिए दर-दर भटक रहे हैं. इस बीच मेडिकल रिसोर्सेज की व्यवस्था करने के लिए फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का भी सहारा ले रहे हैं. इसी को ध्यान में रखकर ट्विटर ने एक फीचर जारी किया है. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने मेडिकल रिसोर्सेज की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक एडवांस्ड सर्च फीचर जारी किया है. इसके जरिए यूजर्स लेटेस्ट इंफॉर्मेशन सर्च कर पाएंगे और रिसोर्सेज को एक्सेस कर पाएंगे. इस नए फीचर की जानकारी ट्विटर ने ट्विटर पर ही दी है. ट्विटर ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि एडवांस्ड सर्च फिल्टर की मदद से लोग अब अपनी जरूरत वाले रिसोर्स के ट्वीट्स को फिल्टर कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर बात करें तो यूजर्स एडवांस्ड सर्च की मदद से किसी एक अकाउंट से स्पेसिफिक हैशटैग, टाइम पीरियड या ट्वीट्स फिल्टर कर सकते हैं.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












