
'Twitter ने अकाउंट में भेजे 20 लाख, खुशी से झूम रहे यूजर्स' आप भी कमा सकते हैं
AajTak
How to earn from Twitter: YouTube पर कई लोग खूब कमाई करते हैं, लेकिन क्या आप Twitter से भी कमाई के बारे में जानते हैं. अब आपको Twitter से भी पैसे कमाने का मौका मिल रहा है, लेकिन इसके लिए आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा. कंपनी ने Ads रेवेन्यू को यूजर्स के साथ शेयर करना शुरू कर दिया है. आइए जानते हैं X यानी ट्विटर पर मोनेटाइजेशन का पूरा तरीका.
YouTube से कमाई के बारे में आपने कई बार सुना होगा, लेकिन अब आप Twitter से भी कमाई कर सकते हैं. Twitter जो अब X बन चुका है, इस प्लेटफॉर्म से कई लोगों को बंपर पैसे मिल रहे हैं. ये पैसे X (अब ट्विटर) पर दिखने वाले ऐड्स के बदले मिल रहे हैं. जैसे YouTube क्रिएटर्स से Ads रेवेन्यू शेयर करता है, ऐसा ही अब X भी कर रहा है.
पिछले हफ्ते से ट्विटर पर ऐसे स्क्रीनशॉट्स की भरमार है जहां ये बताया जा रहा है कि यूजर्स की कितनी कमाई हो रही है. लोग अपनी ट्विटर की कमाई स्क्रीनशॉट के जरिए बता रहे हैं. कई ट्विटर यूजर्स इतनी कमाई से हैरान भी हैं और कह रहे हैं कि यहां इंस्टा और यूट्यूब से भी ज्यादा कमाई हो रही है. अच्छी बात ये है कि यहां कमाई के लिए किसी तरह का वीडियो या कोई रील्स नहीं बनानी होती. ट्वीट 15 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा रहा है तो उसी से कमाई हो रही है.
कई यूजर्स को पिछले तीन महीने के लाखों रुपये अकाउंट में आए हैं. इसलिए आपके ये जानना जरूरी है कि Twitter से पैसे कैसे कमा सकते हैं. Twitter का नाम अब X हो गया है, लेकिन हम अब भी रेफ्रेंस के लिए Twitter लिख रहे हैं ताकि आपको कोई कन्फ्यूजन ना हो.
इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के ट्वीट्स के रिप्लाई में दिखने वाले ऐड्स के बदले उन्हें पेमेंट मिलेगी. ट्विटर (अब X) के मोनेटाइजेशन का ऐलान Elon Musk ने पहले ही कर दिया था. पिछले महीने ही इस प्लेटफॉर्म पर रेवेन्यू शेयरिंग शुरू किया गया है.
इसके तहत कंपनी ऐड्स के आने वाले पैसों का एक हिस्सा यूजर्स से शेयर कर रही है. भारत में भी कई यूजर्स को ये पेमेंट मिल रही है. हालांकि, इसके लिए आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा. अगर आप एलिजिबिलिटी की सभी शर्तों को पूरा करेंगे, तभी आपको X यानी ट्विटर से पेमेंट मिलेगी. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Twitter यानी X पर मोनेटाइजेशन के लिए सबसे पहले आपके पास ब्लू सब्सक्रिप्शन होना चाहिए. इस सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स को वेरिफिकेशन बैज मिलता है. इसके अलावा यूजर्स के पास कम से कम 1.5 करोड़ इम्प्रेशन उनके कंटेंट पर होने चाहिए. ये इम्प्रेशन पिछले 3 महीने में ही होने चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










