
TVS EV Smartwatch: स्कूटर बोलेगा घड़ी से....‘भाई, चार्ज कर लो’! टीवीएस ने लॉन्च की स्मार्टवॉच, कीमत है इतनी
AajTak
TVS EV Smartwatch: टीवीएस मोटर कंपनी और कनेक्टेड लाइफस्टाइल ब्रांड नॉइज़ ने देश का पहला ईवी-स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन लॉन्च करने के लिए हाथ मिलाया है. कंपनी ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए एक स्पेशल स्मार्टवाच लॉन्च किया है.
ज़रा सोचिए… रोज़मर्रा की भागदौड़ में आप घर से ऑफिस निकले. रास्ते में आपकी कलाई पर बंधी घड़ी ने झट से बता दिया, स्कूटर की बैटरी 80% है, इतने किलोमीटर आराम से चल जाएगा. चलते-चलते वॉच ने अलर्ट दिया... "भाई, पीछे वाला टायर थोड़ा कमज़ोर लग रहा है, हवा भरवा लो." स्कूटर चार्ज पर लगाया तो कलाई पर ही टाइम-टू-फुल दिख गया. अब अलग से ऐप खोलने का झंझट नहीं, फोन जेब से निकालने की टेंशन नहीं.
यही कमाल है TVS iQube और Noise स्मार्टवॉच के इस नए जुगलबंदी का. यानी आपकी कलाई ही बन जाएगी स्कूटर का स्मार्ट कंट्रोल रूम. सुरक्षा भी, सुविधा भी और स्मार्टनेस भी. तो आइये जानें क्या है ये भारत का पहला ईवी और स्मार्टवॉच इंटिग्रेशन.
दरअसल, टीवीएस मोटर कंपनी और कनेक्टेड लाइफस्टाइल ब्रांड नॉइज़ ने देश का पहला ईवी-स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन लॉन्च करने के लिए हाथ मिलाया है. यह मेड-इन-इंडिया इनोवेशन टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक स्पेशल एडिशन नॉइज़ स्मार्टवॉच से जोड़ता है, जिससे राइडर्स को स्मार्ट, सुरक्षित और ज़्यादा कनेक्टेड राइड का मजा मिलेगा.
यह स्मार्टवॉच एक मोबिलिटी पार्टनर की तरह काम करता है. जिससे राइडर्स को बैटरी चार्ज लेवल से लेकर टायर प्रेशर तक, ज़रूरी राइड डेटा तक, स्कूटर से संबंधित हर तरह की जानकारी तुरंत मिलती है. तो आइये देखें ये स्मार्टवॉच किस तरह की सुविधाएं देता है.
व्हीकल स्टेटस मॉनिटरिंग: स्कूटर लॉक/अनलॉक, चार्जिंग स्टेटस या राइड पर है या नहीं, इसकी जानकारी तुरंत मिलेगी.
स्टेट ऑफ चार्ज (SoC): बैटरी प्रतिशत, चार्जिंग प्रोग्रेस और 20% से नीचे बैटरी अलर्ट.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











