
Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के दिन भद्रा का साया, जानें 1 या 2 नवंबर कौन सा दिन होगा शुभ
AajTak
Tulsi Vivah 2025: देवउठनी एकादशी कल 1 नवंबर को मनाई जा रही है, इस दिन देव जागते हैं. तुलसी विवाह भी इसी दिन कराया जाता है. लेकिन इस बार भद्रा लगने के कारण ऐसा नहीं होगा. ऐसे में जानते हैं कि इस बार तुलसी विवाह कब कराया जाएगा.
तुलसी विवाह हर साल देवउठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी के दिन मनाया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की शयन के बाद योगनिद्रा से जागते हैं. इसी दिन गोधूली बेला में तुलसी के साथ उनका विवाह कराया जाता है. लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं होगा, क्योंकि इस बार तुलसी विवाह के दिन भद्रा का साया रहने वाला है. पंचांग के अनुसार देवउठनी (प्रबोधनी) एकादशी इस वर्ष 1 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन एकादशी व्रत और पूजन किया जाएगा. हालांकि, दोपहर के बाद भद्रा काल लगने के कारण उसी संध्या तुलसी विवाह संपन्न करना शुभ नहीं होगा. ऐसे में तुलसी विवाह भद्रा समाप्त होने के बाद अगले शुभ मुहूर्त में किया जाएगा.
कब कराएं तुलसी विवाह
पंचांग के अनुसार इस वर्ष देवउठनी एकादशी की तिथि 31 अक्टूबर की शाम 4:02 बजे से प्रारंभ होकर 1 नवंबर की रात 2:56 बजे तक रहेगी. इसलिए एकादशी व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा, जबकि व्रत का पारण 2 नवंबर को किया जाएगा. इस दिन भद्रा काल दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 2 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. चूंकि भद्रा के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते, इसलिए तुलसी विवाह 1 नवंबर की रात के बजाय 2 नवंबर को शुभ मुहूर्त में संपन्न किया जाएगा.
शुभ मुहूर्त
ब्राह्म मुहूर्त सुबह 04:50 से 05:42 तक रहेगा. अमृत काल सुबह 09:29 से 11:00 तक रहेगा. अभिजित मुहूर्त सुबह 11:42 से दोपहर 12:26 तक रहने वाला है. विजय मुहूर्त दोपहर 01:55 से 02:39 तक और गोधूली मुहूर्त शाम 05:35 से 06:01 तक रहेगा.
तुलसी विवाह के फायदे

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











