
Tom Latham, New Zealand vs Ireland: टॉम लाथम के छक्के ने तोड़ा केबिन का कांच, ब्रॉडकास्टर ने कहा- दिल के साथ खिड़की भी तोड़ रहे, VIDEO
AajTak
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को उसी के घर में वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. तीसरा वनडे हाईस्कोरिंग के साथ काफी रोमांचक रहा...
Tom Latham, New Zealand vs Ireland: न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को उसी के घर में वनडे मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया है. तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हराया. दोनों टीमों के बीच शनिवार को खेला गया तीसरा मुकाबला काफी रोमांचक रहा. इस मैच में मार्टिन गुप्टिल ने शानदार शतक जमाया.
मगर न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने आतिशी छक्का लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. लाथम के छक्के ने स्टैंड में बैठे दर्शकों को इधर-उधर भागने पर मजबूर कर दिया. साथ ही बॉल सीधी कैबिन की खिड़की पर लगी और कांच टूट गया.
लाथम के छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मैच में कप्तान लाथम ने 26 बॉल पर 30 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और एक छक्के जड़े. लाथम ने ऑफ स्पिनर एंडी मैकब्राइन की बॉल पर यह छक्का लगाया था. बॉल बाउंड्री पार गिरते ही टप्पा खाकर स्टैंड में लगी केबिन की खिड़की पर जाकर लगी, जिससे कांच टूट गया.
इस दौरान दर्शक भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे. इस पर चुटकी लेते हुए मजाकिया अंदाज में न्यूजीलैंड के ब्रॉडकास्टर स्पार्क स्पोर्ट्स ने वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'टॉम लाथम आयरिश दिलों और खिड़कियों को तोड़ रहे हैं.'
हाई स्कोरिंग मैच आयरलैंड के लिए यादगार रहेगा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








