
TMC नेता की 'बांग्लादेशी नागरिकता' पर विवाद, HC के सख्त रुख के बाद बंगाल में सियासत तेज
AajTak
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बीजेपी लंबे समय से पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को नागरिकता देने के आरोप लगाती आई है लेकिन टीएमसी नेता आलो रानी सरकार की दोहरी नागरिकता का मामला सामने आने के बाद अब वह बुरी तरह फंस गई हैं.
पश्चिम बंगाल में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में दो देशों की नागरिकता रखने वाली महिला को टिकट देने के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्ष के निशाने पर आ गई हैं. बीजेपी ने यह मामला सामने आने के बाद पार्टी का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग की है. दरअसल तृणमूल कांग्रेस ने आलो रानी सरकार को बोंगांव दक्षिण विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था. इनके पास भारत और बांग्लादेश दोनों की नागरिकता है. कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को टीएमसी नेता को लेकर कहा था कि किसी भारतीय द्वारा दोहरी नागरिकता रखना गैरकानूनी है. बीजेपी ने इसे मुद्दा बना लिया है.
ऐसे होई कोर्ट पहुंचा मामला
टीएमसी नेता आलो रानी सरकार के सामाने बीजेपी से स्वप्न मजूमदार ने चुनाव लड़ा था. बीजेपी नेता ने इस सीट पर जीत भी हासिल की थी. टीएमसी नेता चुनाव परिणामों से असंतुष्ट होकर कोर्ट पहुंची गई थीं. यहां 20 मई को सुनवाई के दौरान उनकी बांग्लादेश की नागरिकता का पता चला, इसके बाद कलकत्ता हाई कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है और उनकी नागरिकता को अवैध ठहरा दिया.
BJP: TMC की महिला उम्मीदवार की नागरिकता पर बंगाल में बवाल, कोर्ट की टिप्पणी के बाद BJP ने ममता को घेरा
कोर्ट ने पूछा- कैसे जारी हुआ आधार कार्ड-वोटर आईडी
हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सवाल किया कि बांग्लादेश की नागरिकता होने के बाद भी महिला नेता को कैसे भारतीय आधार कार्ड, वोटर कोर्ड और पैन कार्ड जारी कर दिया गया. टीएमसी उम्मीदवार द्वारा दोहरी नागरिकता रखने का मामला सामने आने के बाद अब बंगाल में विपक्ष में बैठी बीजेपी हमलावर हो गई है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







