
Tim Paine Ind Vs Aus: ‘स्वार्थी थे इंडियन प्लेयर्स, चिप्स के लिए सीरीज़ रिस्क में डाल दी’, टिम पेन ने सुनाया किस्सा
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज़ के कई किस्से फेमस हुए. इन्हीं में से एक किस्सा टिम पेन ने हाल ही में रिलीज़ हुए एक शो में सुनाया है, जिसमें वह भारतीय प्लेयर्स को स्वार्थी बता रहे हैं.
साल 2020-21 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया (Ind Vs Aus) में जो ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ जीती, उसकी मिसाल हर जगह दी जाती है. हाल ही में इस सीरीज़ को लेकर एक वेब-शो आया है, जिसमें पीछे की कहानी बताई गई है. इन्हीं में एक किस्सा है जो तब के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन (Tim Paine) ने बताया है. टिम पेन का कहना है कि टीम इंडिया के कुछ प्लेयर्स काफी स्वार्थी थे, जिन्होंने पूरी सीरीज़ को खतरे में डाल दिया था. दरअसल, सोशल मीडिया पर उस सीरीज़ के दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और नवदीप सैनी मौजूद थे. ये सभी एक रेस्तरां में बैठे थे, जहां मस्ती-मज़ाक का सिलसिला जारी था.
इसी वीडियो को लेकर टिम पेन ने इस शो में बात की, उन्होंने कहा कि वो चार-पांच लोग पूरी टेस्ट सीरीज़ को रिस्क पर डाल रहे थे. किस लिए? सिर्फ कुछ चिप्स और मस्ती-मज़ाक के लिए. मुझे लगा कि वो लोग काफी स्वार्थी थे.
पैट कमिंस ने भी की थी आलोचना
टिम पेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस ने भी कहा कि हम लोग उन्हें (भारतीय प्लेयर्स) को देखकर काफी परेशान थे. पैट ने कहा कि इससे कुछ लड़कों को बहुत परेशानी हुई, खासकर उन्हें जो क्रिसमस भी अपने परिवार के बिना मना रहे थे. ऐसे में जब कुछ लोग बाहर मस्ती कर रहे हैं और नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं तब हमें दुख हुआ.
आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 2020-21 में खेली गई टेस्ट सीरीज़ को काफी ऐतिहासिक माना जाता है. टीम इंडिया पहले टेस्ट में सिर्फ 36 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी और बुरी तरह मैच हारी थी. उसके बाद टीम इंडिया ने सीरीज़ में ज़बरदस्त वापसी की और 2-1 से सीरीज़ को जीत लिया. इस दौरान कई खिलाड़ी चोटिल हुए, युवा खिलाड़ी मैदान पर आए और हर मिथ को तोड़ते हुए टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दे दी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








