
Team India warm-up Match explainer: टीम इंडिया के खिलाफ ही क्यों खेल रहे भारतीय क्रिकेटर, जानिए सभी सवालों के जवाब
AajTak
इंग्लैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम लिसेस्टरशायर के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेल रही है. इसमें कुछ भारतीय प्लेयर तो अपनी ही टीम के खिलाफ खेल रहे...
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है. यहां उसे एक टेस्ट, तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलना है. इससे पहले टीम इंडिया 23 जून से इंग्लिश क्लब लिसेस्टरशायर के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेल रही है. यह मैच काफी अजीब तरीके से खेला जा रहा है.
इस वॉर्मअप मैच में चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा समेत कुछ प्लेयर टीम इंडिया के खिलाफ ही खेलते नजर आए. यह सभी लिसेस्टर क्लब के लिए खेले. इस अजीबोगरीब मैच में पुजारा ने तो दोनों टीमों (इंडिया और लिसेस्टरशायर) के लिए बैटिंग भी की, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.
इन चार खिलाड़ियों के अलावा लिसेस्टरशायर क्लब ने दूसरी पारी में तो हद ही कर दी. उसने अपनी तरफ से भारतीय टीम के साथ गए नेट बॉलर्स को भी खिला लिया. यह बॉलर नवदीप सैनी, आर साई किशोर और कमलेश नागरकोटी रहे. इसने भी फैन्स के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर दिए कि आखिर यह कैसा मैच है, जिसमें खिलाड़ी एकदूसरे की तरफ से खेल रहे हैं. भारतीय क्रिकेटर अपनी टीम के खिलाफ ही खेल रहे हैं. आइए जानते हैं क्या है माजरा...
क्या ये ऑफिशियल फर्स्ट क्लास मैच है?
फैन्स को बता दें कि यह कोई ऑफिशियल फर्स्ट क्लास मैच नहीं है. यह बात पुजारा ने भी कही है. यही वजह भी है कि कुछ भारतीय खिलाड़ी लिसेस्टरशायर क्लब की तरफ से अपनी ही टीम के खिलाफ खेल रहे हैं. इसकी बड़ी वजह ये भी है कि इससे सभी खिलाड़ियों को प्रैक्टिस का मौका मिलेगा, क्योंकि टेस्ट मैच से पहले यही इकलौता वॉर्मअप मैच है.
भारतीय प्लेयर्स का लिसेस्टर से कोई करार हुआ?

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










