
Team India T20 World Cup Matches: थियेटर में देख सकेंगे भारत के सारे वर्ल्डकप मुकाबले, 25 शहरों में मिलेगी सुविधा
AajTak
टी-20 वर्ल्डकप का आगाज ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से होने जा रहा है. भारत के सभी मैचों का प्रसारण थियेटर में भी किया जाएगा, 25 शहरों में फैन्स को यह सुविधा मिलेगी. क्रिकेट फैन्स को भारत के मैचों का लुत्फ बड़ी स्क्रीन पर उठाने को मिलेगा.
टी-20 वर्ल्डकप का पूरा माहौल बन चुका है और अब कुछ ही दिन में इस टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है. ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से इस बार टी-20 वर्ल्डकप शुरू हो रहा है, जिसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी. भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से होना है. क्रिकेट फैन्स के लिए इस बीच एक बड़ी खबर आई है. अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं, तो आप टी-20 वर्ल्डकप के मैच थियेटर में भी देख सकते हैं. मल्टीप्लेक्स कंपनी INOX ने आईसीसी के साथ करार किया है, जिसके तहत भारत में वह भारत के सभी मैच अपने थियेटर में दिखाएगा. इनके अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला भी थियेटर में दिखाए जाएंगे.
कंपनी द्वारा जानकारी दी गई है कि देश के करीब 25 शहरों में जहां INOX की स्क्रीन हैं, वहां पर टी-20 वर्ल्डकप 2022 में होने वाले भारत के मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा. ऐसे में जो फैन्स बड़ी स्क्रीन पर भारत के मैच देखना चाहेंगे उनके लिए यह एक बड़ा मौका है. आपको बता दें कि टीम इंडिया का टी-20 वर्ल्डकप 2022 में सफर 23 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. टीम इंडिया पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और पर्थ में प्रैक्टिस में जुटी है. टी-20 वर्ल्डकप 2022 में भारत के मुकाबले: • भारत बनाम पाकिस्तान, 23 अक्टूबर, दोपहर 1.30 बजे (मेलबर्न) • भारत बनाम ग्रुप ए रनर-अप, 27 अक्टूबर, दोपहर 12.30 बजे (सिडनी) • भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 30 अक्टूबर, शाम 4.30 बजे (पर्थ) • भारत बनाम बांग्लादेश, 2 नवंबर, दोपहर 1.30 बजे (एडिलेड) • भारत बनाम ग्रुप बी विनर, 6 नवंबर, दोपहर 1.30 बजे (मेलबर्न) टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








