
Team India Support Staff For Sri Lanka Tour: टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हुए ये 4 दिग्गज, श्रीलंका दौरे पर देंगे कोचिंग
AajTak
हेड कोच गौतम गंभीर ने श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ को लेकर बड़ी जानकारी दी. भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. फिर दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी.
टीम इंडिया के नए हेड कोच गंभीर 27 जुलाई से शुरू हो रही श्रीलंका दौरे के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे. श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को तीन वनडे और इतने ही टी20 मुकाबले खेलने हैं. गंभीर ने श्रीलंका रवाना होने से पहले 22 जुलाई (सोमवार) को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उनके साथ चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी मौजूद रहे.
गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ को लेकर बड़ी जानकारी दी. गंभीर ने कहा कि पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अभिषेक नायर और नीदरलैंड्स के दिग्गज रयान टेन डोशेट श्रीलंका दौरे पर असिस्टेंट कोच की भूमिका निभाएंगे. वहीं पूर्व भारतीय ऑलराउंडर साईराज बहुतुले इस टूर पर अंतरिम गेंदबाजी कोच होंगे. जबकि टी. दिलीप फील्डिंग कोच के तौर पर श्रीलंका जाएंगे.
#WATCH | Mumbai | Indian Men's Cricket Team leaves for Airport, they'll leave for Sri Lanka, shortly. Indian Cricket Team will play the ODI and T20I series, 3 matches each, against Sri Lanka, starting on July 27 and ending on August 7. pic.twitter.com/J0Bx8o7q9x
गौतम गंभीर कहते हैं, 'कोचिंग स्टाफ का सार यही है, लेकिन हम श्रीलंका दौरा खत्म होने के बाद इसे अंतिम रूप देंगे. श्रीलंका सीरीज के बाद हमारे पास समय होगा. मुझे खिलाड़ियों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. हां, अभिषेक (नायर) सहायक कोच हैं और रयान टेन डोशेट भी असिस्टेंट कोच हैं. मुझे उम्मीद है कि अभिषेक और रयान कोच के रूप में सफल रहेंगे. गंभीर ने कहा, 'अभिषेक नायर. साईराज बहुतुले और दिलीप भी वहां जा रहे हैं. वहीं रयान टेन डोशेट कोलंबो में टीम से जुड़ेंगे.'
रयान-अभिषेक गंभीर के माने जाते हैं खास
रयान टेन डोशेट और अभिषेक नायर ने आईपीएल 2024 के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में गंभीर के साथ काम किया था. आईपीएल 2024 में डोशेट केकेआर के फील्डिंग कोच थे. जबकि नायर असिस्टेंट कोच थे. रयान टेन डोशेट ने नीदरलैंड्स के लिए 33 वनडे और 24 टी20 मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने ओडीआई में 67 के एवरेज से 1541 रन बनाए. जबकि टी20 इंटरनेशनल में डोशेट के नाम पर 41 की औसत से 533 रन दर्ज हैं. डोशेट ने टी20 इंटरनेशनल में 68 विकेट भी चटकाए. अभिषेक नायर की बात करें तो उन्हें भारत के लिए सिर्फ 3 वनडे मैचों में भाग लेने का मौका मिला. हालांकि नायर बतौर कोच काफी सफल रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








