
Team India Selector: टीम इंडिया का नया सेलेक्टर कौन? आज इंटरव्यू लेगी कमेटी, जानें रेस में कौन-कौन
AajTak
टीम इंडिया की नई सेलेक्शन कमेटी चुनने के लिए आज अहम दिन है. बीसीसीआई की सीएसी कमेटी उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगी, माना जा रहा है कि जनवरी तक नई सेलेक्शन कमेटी का ऐलान हो सकता है.
टीम इंडिया का अगला चीफ सेलेक्टर कौन होगा? यह सवाल काफी दिनों से घूम रहा है और अब इसका जवाब जल्द ही मिल सकता है. अशोक मल्होत्रा, सुलक्षणा नाइक और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) की 29 दिसंबर को मुंबई में नई राष्ट्रीय चयन समिति के संभावित उम्मीदवारों के साक्षात्कार के लिए बैठक होने की संभावना है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीसीसीआई साक्षात्कार के लिए नामों को छांटने की प्रक्रिया में है और पिछली चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा के मध्य क्षेत्र के अपने सहयोगी हरविंदर सिंह के साथ सूची में शामिल होने की काफी संभावना है.
नया चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में वेंकटेश प्रसाद, एस. शरथ, मनिंदर सिंह, मुकुंद परमार, नयन मोंगिया, सलिल अंकोला जैसे नाम शामिल हैं. साथ ही मौजूदा चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने भी दोबारा इस पोस्ट के लिए अप्लाई किया है.
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘अगर सब कुछ ठीक रहा तो 29 दिसंबर को सीएसी की मुंबई में बैठक होनी है. इसी में चयनित नामों का साक्षात्कार भी होगा.’ इस बीच समझा जाता है कि चेतन और उनकी समिति को एक और सप्ताह का विस्तार दिया गया है. इस दौरान उन्हें रणजी ट्रॉफी मैचों पर नजर रखने के लिए कहा गया है.
क्लिक करें: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें फुल स्क्वॉड और शेड्यूल
क्या फिर चीफ सेलेक्टर बनेंगे चेतन?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








