
Team India in Old Trafford: मैनचेस्टर की कड़वी यादें भूलना चाहेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड से रहना होगा संभलकर
AajTak
मैनचेस्टर को ओल्ड ट्रेफर्ड में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का आखिरी यानी तीसरा वनडे खेलना है. इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है...
Team India in Old Trafford: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी यानी निर्णायक मुकाबला रविवार (17 जुलाई) को खेला जाएगा. यह मैच मैनचेस्टर को ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा.
इस मैदान से टीम इंडिया की कई कड़वी यादें जुड़ी हुई हैं, जिन्हें भारतीय टीम के लिए भूल जाना ही बेहतर होगा. दरअसल, पिछली बार टीम इंडिया ने इस मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप 2019 का सेमीफाइनल खेला था, जिसमें करारी शिकस्त मिली थी.
मैनचेस्टर में अब तक भारत ने दो ही मैच जीते
इस कड़वी यादों के अलावा टीम इंडिया को इस मैदान पर इंग्लैंड टीम से भी बचकर ही रहना होगा, क्योंकि उसके खिलाफ इस ग्राउंड में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. ओल्ड ट्रैफर्ड में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक कुल 15 इंटरनेशनल मैच (टेस्ट, वनडे, टी20) खेले, जिसमें से सिर्फ 2 में ही जीत मिली है. जबकि 8 मुकाबले हारे हैं.
ओल्ड ट्रैफर्ड में इंडिया vs इंग्लैंड इंटरनेशनल मैच रिकॉर्ड
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने पटखनी दी थी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











