
Team India in Asia Cup 2022: आईपीएल 2022 के टॉप-10 बॉलर्स में से 2 ही एशिया कप खेलेंगे, कैसा है सेलेक्शन मीटर
AajTak
आईपीएल 2022 में चहल 27 विकेट लेकर टॉप पर रहे थे और उन्होंने पर्पल कैप अपने नाम की थी. उनके बाद दूसरे भारतीय उमरान मलिक ही रहे थे, जिन्होंने 22 विकेट झटके थे. कुलदीप यादव ने 21 और मोहम्मद शमी ने 20 विकेट लिए थे. दीपक चाहर, जो चोट के कारण इस बार आईपीएल नहीं खेल पाए थे. उन्हें रिजर्व में रखा गया है.
Team India in Asia Cup 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 2008 में हुई. इसके बाद से इस लीग ने भारतीय क्रिकेट को पूरी तरह से बदल कर रख दिया. भारतीय टी20 टीम में आईपीएल से ही आक्रामक बल्लेबाज आए और गेंदबाजी की धार भी मजबूत हुई.
आईपीएल ने ही जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, टी नटराजन, आवेश खान और हार्दिक पंड्या जैसे शानदार बॉलर दिए हैं. बुमराह, भुवी और चहल आज वर्ल्ड क्लास बॉलर्स की गिनती में आते हैं.
हाल ही में BCCI ने इसी महीने से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. इस 15 सदस्यीय टीम में तीन तेज गेंदबाज और 4 स्पिनर रखे हैं. एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या हैं. हालांकि पेसर दीपक चाहर और स्पिनर अक्षर पटेल को रिजर्व में रखा है. ऐसे में यूएई की पिचों पर भारतीय टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
उमरान-शमी तक को मौका नहीं मिला
मगर यहां देखने वाली बात है कि इस स्क्वॉड में इसी साल आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 बॉलर्स में से सिर्फ दो को ही जगह मिली है. यह दो गेंदबाज चहल और आवेश खान हैं. जबकि स्पीड सेंसेशन उमरान मलिक, मोहम्मद शमी, उमेश यादव जैसे स्टार बॉलर्स को रिजर्व में तक जगह नहीं मिली. हाल ही में कई दिग्गजों ने आईपीएल में स्पीड और शानदार प्रदर्शन देखने के बाद उमरान को टीम में रखने का समर्थन किया था.
आईपीएल नहीं खेलने वाले दीपक को भी मौका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








