
Team India Captains 2022: रोहित शर्मा-केएल राहुल बाहर तो श्रीलंका सीरीज में फिर नया कप्तान? 2022 में ये 5 खिलाड़ी संभालते दिखे कमान
AajTak
भारतीय टीम को अगले साल यानी 2023 में अपनी पहली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है. इसमें रोहित शर्मा, केएल राहुल की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम नए कप्तान के साथ उतर सकती है. इस साल यानी 2022 में सीमित ओवर्स के फॉर्मेट में टीम इंडिया के 5 अलग-अलग कप्तान रहे थे.
Team India Captain 2022: भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा के साथ साल 2022 का सफर भी खत्म हो गया है. अब नए साल में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के साथ आगाज करना होगा. इस सीरीज में चोटिल रोहित शर्मा के बाहर रहने की संभावना ज्यादा है. जबकि केएल राहुल का भी सीरीज में चुना जाना तय नहीं है. ऐसे में श्रीलंका सीरीज के लिए नया कप्तान नियुक्त किया जा सकता है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह नया कप्तान स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या हो सकते हैं. श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलना है. सीरीज का आगाज 3 जनवरी को टी20 मुकाबले से होगा.
बता दें कि 2022 में भारतीय टीम ने अपना आगाज टेस्ट मैच से किया था, जिसमें केएल राहुल ने कप्तानी की थी. तब भी रेग्युलर कप्तान विराट कोहली निजी कारणों से साल के पहले मैच में नहीं खेले थे. यह मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ था. हालांकि सीरीज के दूसरे टेस्ट में कोहली ने वापसी की थी और उस मैच के बाद कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था.
2022 में सीमित ओवर्स में 5 कप्तान रहे
2022 में सीमित ओवर्स (वनडे-टी20) की सीरीज में भी रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने कप्तानी की थी. 2022 में पहला वनडे मैच अफ्रीका के खिलाफ ही खेला गया था. इसके बाद पूरे साल सीमित ओवर्स की सीरीज में भारतीय टीम के लिए 5 अलग-अलग खिलाड़ियों कप्तानी संभाली.
2022 में रोहित शर्मा के अलावा केएल राहुल ने दोनों फॉर्मेट वनडे और टी20 में कप्तानी की थी. जबकि शिखर धवन ने वनडे में कमान संभाली. इनके अलावा हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत ने टी20 फॉर्मेट में कप्तानी की. इस तरह साल 2022 में कुल 5 कप्तान रहे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








