
Team India 2023 Series Schedule: वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया खेलेगी 28 वनडे! जानें एशिया कप समेत पूरा शेड्यूल
AajTak
अगले साल वनडे वर्ल्ड कप होना है, जो भारत की मेजबानी में ही खेला जाएगा. भारतीय टीम को अगले साल जनवरी से आखिर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से तक द्विपक्षीय सीरीज के तहत कुल 15 वनडे मैच खेलने हैं. जबकि इसी बीच वनडे फॉर्मेट में एशिया कप भी खेला जाएगा, जिसके तहत फाइनल समेत 13 मैच खेले जाएंगे...
Team India 2023 Series Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है, जहां उसे वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी है. तीन वनडे मैचों की सीरीज में अब तक दो मैच हुआ, जिसमें बांग्लादेश ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम के खिलाफ हार के बाद अब भारतीय टीम पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं.
फैन्स समेत कई दिग्गज भी अब टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन की आलोचना कर रहे हैं. भारतीय टीम का पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन रहा है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 10 विकेट से हारकर बाहर हुई थी.
बांग्लादेश में टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन
अब ऐसे में वनडे टीम से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन जैसा टीम इंडिया का प्रदर्शन दिख रहा है, उसने अब तक निराश ही किया है. बता दें कि अगले साल वनडे वर्ल्ड कप होना है, जो भारत की मेजबानी में ही खेला जाएगा. ऐसे में देखना होगा कि क्या इस बांग्लादेश के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया कुछ सुधार कर पाएगी या नहीं?
यहां फैन्स को बता दें कि सुधार के लिए अब भी भारतीय टीम के पास काफी समय है. उसे अगले साल जनवरी से आखिर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से तक द्विपक्षीय सीरीज के तहत कुल 15 वनडे मैच खेलने हैं. जबकि इसी बीच वनडे फॉर्मेट में एशिया कप भी खेला जाएगा, जिसके तहत फाइनल समेत 13 मैच खेले जाएंगे. हालांकि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में होना है.
पाकिस्तान में एशिया कप खेल पाना नामुमकिन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







