
Tata Group जल्द लॉन्च कर सकता है UPI-बेस्ड ऐप, Google Pay और Phonepe को मिलेगी कड़ी टक्कर?
AajTak
Google Pay, Phonepe और Paytm जैसे डिजिटल पेमेंट ऐप्स को जल्द कड़ी टक्कर मिल सकती है. एक रिपोर्ट के अनुसार Tata Group जल्द Unified Payments Interface (UPI) बेस्ड ऐप को लॉन्च कर सकता है.
Tata Group जल्द Google Pay, Phonepe और Paytm जैसे डिजिटल पेमेंट ऐप्स को टक्कर देने की तैयारी में है. Tata Group कई सेक्टर में पहले से मार्केट लीडर है अब ये Unified Payments Interface (UPI) बेस्ड डिजिटल पेमेंट ऐप भी पेश करने वाला है.
इसके लिए ये नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से क्लियरेंस का इंतजार कर रहा है. इसको लेकर Economic Times ने रिपोर्ट किया है. UPI ऐप टाटा ग्रुप के डिजिटल कॉमर्स का हिस्सा होगा. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ये UPI सिस्टम को पावर करने के लिए ICICI Bank के साथ भी बातचीत कर रहा है.
आपको बता दें कि नॉन-बैकिंग प्लेटफॉर्म्स को UPI फैसिलिटी फंक्शनलिटी के लिए बैंक के साथ पार्टनरशिप करने की जरूरत होती है. अगर ट्रांजैक्शन का वॉल्यूम ज्यादा होता है तो कंपनियां कई बैंकों के साथ टाइअप करके ट्रांजैक्शन को डिस्ट्रीब्यूट करती है.
ये भी पढ़ें:- याद कर लें चार डिजिट का यह कोड, न इंटरनेट की जरूरत न स्मार्टफोन जरूरी, फटाफट ट्रांसफर होंगे पैसे
रिपोर्ट में बताया गया है कि Google Pay ने इसके लिए SBI, HDFC और ICICI बैंक के साथ पार्टनरशिप की है ताकि ज्यादा ट्रांजैक्शन लोड को शेयर किया जा सके. भारत में ज्यादातर UPI ट्रांजैक्शन Google Pay और PhonePe के जरिए होते हैं.
Paytm, Amazon Pay और WhatsApp pay जैसे दूसरे ऐप्स का मार्केट शेयर कम है. इसमें टाटा ग्रुप के भी आने के बाद डायनेमिक चेंज हो सकता है. Tata Digital की स्थापना साल 2019 में हुई थी. ये टाटा सन्स के अंदर आता है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











