
शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोती को दिया इस देवी का नाम, जानें इस यूनिक नाम का अर्थ
AajTak
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय के घर बेटी इला का जन्म हुआ है. इस खुशी के मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोती से जुड़ा एक भावुक वीडियो शेयर किया जिसमें परिवार के सदस्यों ने खुशी जताई. तो आइए जानते हैं इला नाम का अर्थ क्या है.
Shivraj Singh Chouhan Grandfather: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय पिता बन गए. उनकी पत्नी अमानत ने एक बेटी को जन्म दिया. इसी खुशी में शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार की रात को अपने X हैंडल पर अपनी पोती से जुड़ा एक भावुक वीडियो शेयर किया. उस पोस्ट में शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि, 'हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है. कार्तिकेय पिता बन गए और अमानत मां. कोकिला अब दादी जी हैं और मां दादा. कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची. अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा. 2025 में हमारे घर दो बेटियां आईं- अमानत और ऋद्धि. 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ. स्वागतम लक्ष्मी.'
पोती का नाम रखा है 'इला', ये है मतलब
शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोती का नाम इला रखा है. यह नाम संस्कृत से लिया गया है, जिसका अर्थ मुख्य रूप से पृथ्वी, वाणी और उर्वरता की देवी से जुड़ा है, जो वैदिक साहित्य में 'इदा' के रूप में भी जानी जाती हैं और सरस्वती तथा भारती के साथ पूजी जाती हैं. पुराणों के अनुसार, इला वैवस्वत मनु की पुत्री और बुध देवता की पत्नी हैं, जिनसे पुरूरवा का जन्म हुआ.
आसान शब्दों में कहें तो इला का संबंध शक्ति, पवित्रता और सुंदरता से है. संस्कृत के अलावा यह नाम हिब्रू, और फिनिश जैसी विभिन्न भाषाओं से जुड़ा है, जहां इन्हें शक्ति, सहनशक्ति और आनंद का प्रतीक माना जाता है.
शिवराज सिंह ने दिखाई अपनी पोती की पहली झलक
हॉस्पिटल से सामने आए वीडियो में शिवराज सिंह का पूरा परिवार बहुत ही खुश नजर आ रहा है. जैसे ही ऑपरेशन थिएटर से बच्ची को बाहर लाया गया, अस्पताल में खुशी का माहौल बन गया. दादी साधना सिंह अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाईं और खुश होते हुए बोलीं कि, 'घर में लक्ष्मी आई है'. पापा बने कार्तिकेय ने बेटी को अपनी गोद में उठाते हुए उसका नाम 'इला' रखा.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











