
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी, टॉप-100 में भारत के सिर्फ एक कॉलेज को मिल पाई जगह
AajTak
टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) ने दुनिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी 2026 की लिस्ट जारी कर दी है. इस रैंकिंग में भारत के IISc Bengaluru को टॉप 100 में जगह मिली है. THE की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, जहां अमेरिका और ब्रिटेन वैश्विक सूची में अपना दबदबा बनाए हुए हैं, वहीं 2026 के आंकड़ों से मालूम चलता है कि चीन कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग और फिजिक्स के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज कर रहा है.
दुनिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी रैकिंग में भारत की स्थिति एक बार फिर से सवालों के घेरे में है. टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट 2026 ने टॉप 100 यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी कर दी है. इसके नतीजे बताते हैं कि वैश्विक स्तर पर जहां अमेरिका और ब्रिटेन का दबदबा कायम है, वहीं एशियाई देशों खासतौर पर चीन और सिंगापुर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. इस बीच भारत की मौजूदगी अब भी बहुत ज्यादा नहीं दिखाई दे रही है.
कंप्यूटर साइंस जैसे जरूरी विषय में टॉप 100 में जगह बनाने वाला भारत का केवल एक ही संस्थान शामिल है, जो भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु है. वहीं, कंप्यूटर साइंस की फील्ड में IISc के बाद 251-300 रैंक में एमिटी यूनिवर्सिटी और 301-400 रैंक के बीच जामिया मिलिया इस्लामिया को जगह मिली है.
इन सब्जेक्ट में टॉप 100 से भारत बाहर
बता दें कि इस साल जारी लिस्ट में THE ने अलग-अलग सब्जेक्ट के आधार पर विश्वविद्यालय की रैंकिंग जारी की गई है. इनमें IISc के अलावा कोई भी भारतीय विश्वविद्यालय किसी भी विषय में टॉप 100 में शामिल नहीं हुआ है. रिपोर्ट बताती है कि रिसर्च से जुड़े मामलों में भारत अभी चीन, सिंगापुर, हांगकांग, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे एशियाई देशों से पीछे है. लेकिन भारत ने रिसर्च आउटपुट और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के फील्ड में विकास किया है पर अभी तक लगातार टॉप 50 या टॉप 20 में अपनी जगह नहीं बना पाई है.
कायम है अमेरिका और ब्रिटेन का दबदबा
जारी हुई इस रैंकिंग में अमेरिका और ब्रिटेन का दबदबा एक बार फिर देखने को मिला. मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) दुनिया का सबसे प्रभावशाली संस्थान के रूप में सामने आई है. MIT ने आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज, बिजनेस और इकोनॉमिक्स और सोशल साइंस तीनों सब्जेक्ट में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, अमेरिका ने कुल 11 में से 8 सब्जेक्ट में पहला स्थान हासिल किया है. ब्रिटेन ने साइकोलॉजी समेत 3 सब्जेक्ट में पहला स्थान दर्ज किया है. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने 2022 के बाद पहली बार साइकोलॉजी में पहला स्थान हासिल किया है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










