
Tamil Nadu: विवादों में घिरा मदुरै मेडिकल कॉलेज, छात्रों ने हिप्पोक्रेटिक शपथ के बजाय ली महर्षि चरक शपथ
AajTak
Madurai Medical College News: मदुरै मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों ने हिप्पोक्रेटिक शपथ की जगह 'महर्षि चरक शपथ' लेकर विवाद खड़ा कर दिया. इस मामले पर तमिलनाडु सरकार के वित्त मंत्री ने नाराजगी जताई है.
Madurai Medical College News: तमिलनाडु के मदुरै मेडिकल कॉलेज (Government Madurai Medical College) की चरक शपथ सेरेमनी (Charak Oath Taking Ceremony) उस वक्त विवादों में घिर गई, जब एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों ने प्रोग्राम इंडक्शन सेरेमनी में हिप्पोक्रेटिक शपथ (Hippocratic Oath) के बजाय 'महर्षि चरक शपथ' ली.
शनिवार को एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए दीक्षा सत्रारंभ समारोह का आयोजन किया गया था. दीक्षा सत्रारंभ समारोह के दौरान तमिलनाडु के वित्त मंत्री पीटीआर थियागराजन और रेवन्यू मंत्री पी मूर्ति वहीं मौजूद थे. बता दें, महर्षि चरक शपथ दिलाने के मामले के बाद मेडिकल कॉलेज, मदुरै के डीन को स्थानांतरित करते हुए विभागीय जांच लंबित प्रतीक्षा सूची में रखा गया है.
पूरे मामले पर क्या बोले तमिलनाडु सरकार के वित्त मंत्री?
इस मामले में बात करते हुए वित्त मंत्री पीटीआर थियागराजन ने कहा कि नई शपथ सुनकर वो चौंक गए. उन्होंने आगे कहा कि मैं हमेशा सोचता था कि डॉक्टर्स हिप्पोक्रेटिक शपथ लेते हैं. पीटीआर थियागराजन ने बताया कि वो नेताओं को भी हिप्पोक्रेटिक शपथ लेने के लिए कहते हैं.
कॉलेज के डीन ने क्या दी सफाई?
वहीं, इस मामले में कॉलेज के डीन डॉ रथिनावेल का कहना है कि छात्र मंत्रिमंडल के सचिव ने हिप्पोक्रेटिक शपथ के बजाय गलती से महर्षि चरक शपथ को डाउनलोड कर लिया था. डीन ने कहा कि अगर चिकित्सा शिक्षा निदेशालय जोर देता है, तो इसपर कार्रवाई की जाएगी.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









