
T20 World Cup: 37 साल बाद बन रहा 'सुखद' संयोग, मेलबर्न में फिर होगा वही आगाज!
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. यह मुकाबला ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. वैसे भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बीच होने वाले मुकाबले के साथ एक 37 साल पुराना 'सुखद' संयोग भी बन रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 अगले महीने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर शुरू हो रहा है. यूं तो 16 अक्टूबर से ही टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो जाएगी, लेकिन असली घमासान 22 अक्टूबर से शुरू होगा, जब सुपर-12 राउंड के मुकाबलों का आगाज होगा. सुपर-12 राउंड का पहला मुकाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा.
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम की बात करें तो वह 23 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. यह मुकाबला ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला जाएगा. टीम इंडिया की कोशिश पिछले टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने पर होगी. वैसे भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बीच होने वाले मुकाबले के साथ एक 37 साल पुराना 'सुखद' संयोग भी बन रहा है.
क्लिक करें- दिनेश कार्तिक की कहानी: जो कहा-वो किया, 6 महीने में पूरा किया वर्ल्डकप खेलने का सपना
मेलबर्न में भारत ने PAK को हरा जीता था 'मिनी वर्ल्ड कप'
दरअसल, साल 1985 में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बेंसन एंड हेजेज वर्ल्ड चैम्पियनशिप (Benson & Hedges World Championship of Cricket) का आयोजन हुआ था. 'मिनी वर्ल्ड कप' के नाम से मशहूर हुए उस टूर्नामेंट में भारत मेलबर्न के ही मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया था. बाद में भारत-पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में ही फाइनल खेला गया था, जहां सुनील गावस्कर की टीम ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था.. क्या पता! अबकी बार टी20 वर्ल्ड कप में भी दोनों टीमें सुपर-12 में भिड़ने के बाद मेलबर्न के मैदान पर फाइनल खेलती दिखाई दें.
भारतीय टीम ने साल 1985 के उस पूरे टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया था और वह अजेय रही थी. अपने पहले ही मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था. उसके बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को भी पटखनी दी थी. फिर भारत ने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को हराकर टूर्नामेंट का एक बड़ा उलटफेर कर दिया था.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










