
T20 World Cup 2024 Commentary Panel: टी20 वर्ल्ड कप के लिए ICC ने किया कमेंट्री पैनल का ऐलान, दिनेश कार्तिक की भी एंट्री
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए आईसीसी ने कमेंट्री पैनल का ऐलान कर दिया है. 40 सदस्यीय पैनल में दिनेश कार्तिक को भी शामिल किया गया है. इसके साथ-साथ भारत के हर्ष भोगले, रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर को भी जगह मिली है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. आगामी वर्ल्ड कप 1 जून से लेकर लेकर 29 जून तक यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) भी पूरी तैयारियों में जुटी है. अब आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए कमेंट्री पैनल की घोषणा कर दी है.
दिनेश कार्तिक वर्ल्ड कप में करेंगे कमेंट्री
40 सदस्यीय कमेंट्री पैनल में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भी जगह मिली है. कार्तिक ने मौजूदा आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्रतिनिधित्व किया था. दिनेश कार्तिक को लेकर ये खबर चल रही हैं कि अब वो आईपीएल के अगले सीजन भाग नहीं लेंगे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद 38 साल के दिनेश कार्तिक को विराट कोहली और आरसीबी के प्लेयर से बधाई दी थी. हालांकि, कार्तिक ने आईपीएल से संन्यास को लेकर अपनी ओर से कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया.
All-star commentary panel 🎙 Some of the biggest names in cricket and broadcasting gather for the ICC Men's #T20WorldCup 2024 🤩https://t.co/S0a5rU5jfW
दिनेश कार्तिक के अलावा कमेंट्री पैनल में भारत के हर्ष भोगले, रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर को भी जगह मिली है. पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम, वकार यूनुस और रमीज राजा भी वर्ल्ड कप में कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे. पैनल में अमेरिकी कमेंटेटर जेम्स ओ'ब्रायन को भी शामिल किया गया है.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए कमेंट्री पैनल: दिनेश कार्तिक (भारत), डैनी मॉरिसन (न्यूजीलैंड), इयान बिशप (वेस्टइंडीज), हर्ष भोगले (भारत), रवि शास्त्री (भारत), शॉन पोलक (साउथ अफ्रीका), रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), स्टीवन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), नासिर हुसैन (इंग्लैंड), ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका), इयान स्मिथ (न्यूजीलैंड), डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका), एलन विल्किंस (इंग्लैंड), वकार यूनुस (पाकिस्तान), इयान वार्ड (इंग्लैंड), लिसा स्टालेकर (ऑस्ट्रेलिया), वसीम अकरम (पाकिस्तान), अतहर अली खान (बांग्लादेश), रसेल अर्नाल्ड (श्रीलंका), माइक एथर्टन (इंग्लैंड), सैमुअल बद्री (वेस्टइंडीज), कार्लोस ब्रैथवेट (वेस्टइंडीज), साइमन डूल (न्यूजीलैंड), एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया), डैरेन गंगा (वेस्टइंडीज), सुनील गावस्कर (भारत), नताली जर्मनोस (साउथ अफ्रीका), मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया), माइक हेसमैन (ऑस्ट्रेलिया), जेम्स ओ ब्रायन (यूएसए), केटी मार्टिन (न्यूजीलैंड), पॉमी मबंग्वा (जिम्बाब्वे), टॉम मूडी (ऑस्ट्रेलिया), इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड), एलिसन मिचेल (इंग्लैंड), ब्रायन मुर्गट्रोयड (नीदरलैंड्स), कास नायडू (साउथ अफ्रीका), नियाल ओ ब्रायन (आयरलैंड), एबोनी रेनफोर्ड-ब्रेंट (इंग्लैंड), रमीज राजा (पाकिस्तान).

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








