
T20 World Cup 2022: 'ये तो पाकिस्तान को मरवा रहे हैं...', अफ्रीका के खिलाफ भारत की बैटिंग देख बोले शोएब अख्तर
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस हार की बड़ी वजह उसके टॉप ऑर्डर का फ्लॉप होना रहा. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के जीतने की दुआ कर रहे थे. लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया.
भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी. मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम की यह पहली हार है. इस मुकाबले पर पाकिस्तानी टीम की भी नजरें थी जो चाह रही थे कि भारत मुकाबला जीत जाए ताकि उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी आसान हो. हालांकि ऐसा संभव नहीं हो पाया और भारतीय टीम मुकाबला नहीं जीत पाई.
भारतीय टीम की हार की बड़ी वजह उसके टॉप ऑर्डर का फ्लॉप होना रहा. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन से खफा दिखाई दिए. शोएब अख्तर भी इस मैच में भारतीय टीम की जीत चाह रहे थे. शोएब अख्तर ने कहा, 'मैंने अपने वीडियो में कहा था कि भारत को पाकिस्तान के लिए अच्छा करने की जरुरत है और पाकिस्तान को मरवाना नहीं है. ये तो पाकिस्तान को मरवा रहे हैं. चार आउट करवा दिए. पता नहीं आगे क्या होता है?'
49 रन पर भारत ने खो दिए थे पांच विकेट
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी और उसने एक समय 49 रन पर ही पांच विकेट खो दिए थे. इस दौरान रोहित शर्मा (15), विराट कोहली (12), केएल राहुल (9), हार्दिक पंड्या (2) और दीपक हुड्डा (0) कुछ खास नहीं कर पाए. पांच विकेट गिरने के बाद सूर्या और दिनेश कार्तिक (6 रन) के बीच हुई 52 रनों की पार्टनरशिप ने भारत को 100 रनों के पार पहुंचाया. सूर्यकुमार ने 40 बॉल पर 68 रन बनाए जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे. साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने चार और वेन पार्नेल ने तीन विकेट चटकाए.
आखिरी ओवर में अफ्रीका ने जीता मैच
134 रनों के टारगेट को साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीकी टीम की जीत के हीरो एडेन मार्करम और डेविड मिलर रहे जिन्होंने शानदार पारियां खेलीं. डेविड मिलर ने नाबाद 59 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे. वहीं एडेन मार्करम ने 52 रनों का योगदान दिया. मार्करम ने अपनी पारी में छह चौका और एक छक्का लगाया. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







