
T20 World Cup 2022: 'घमंड को साइड करके इंग्लैंड से सीखें', माइकल वॉन ने बीसीसीआई को दी नसीहत
AajTak
इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इस जीत के बहाने पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) को इंग्लिश टीम से सीखने की सलाह दी है. वैसे यह पहली बार नहीं है जब माइकल वॉन ने भारतीय क्रिकेट को लेकर बयान दिया है.
जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपने नाम किया था. एमसीजी में आयोजित फाइनल मुकाबले में अंग्रेजों ने पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त दी. इंग्लैंड की टीम ने साल 2019 में वनडे वर्ल्ड कप का भी खिताब जीता था. इसका मतलब यह है कि इंग्लिश टीम अब वनडे और टी20 क्रिकेट दोनों में ही चैम्पियन है. इंग्लैंड इकलौती क्रिकेट टीम है जिसके पास एक ही समय में वनडे और टी20 खिताब दोनों ही हैं.
टी20 चैम्पियन बनने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपनी टीम की जमकर सराहना की है. साथ ही उन्होंने इस जीत के बहाने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) को खास सलाह दी है. वॉन ने कहा है कि बीसीसीआई को घमंड छोड़कर इंग्लैंड से सीखना चाहिए कि आईसीसी टूर्नामेंट्स कैसे जीते जाते हैं.
वॉन ने इंग्लैंड की तारीफों के बांधे पुल
टेलीग्राफ के लिए अपने कॉलम में माइकल वॉन ने लिखा, 'इंग्लैंड ने विश्व कप इसलिए जीता क्योंकि उसके पास सबसे अच्छी टीम है, लेकिन हम कई मौके पर देखते हैं कि सर्वश्रेष्ठ टीमें उम्मीदों पर खरा नहीं उतरती हैं. 2019 विश्व कप का फाइनल इंग्लैंड ने जीता था और उन्होंने इस बार भी ऐसा ही किया. इंग्लैंड की टीम किस्मत का साथ मिला और वे इसके हकदार हैं.'
माइकल वॉन कहते हैं, 'इंग्लैंड कभी घबराया नहीं. 2019 में वे पाकिस्तान और श्रीलंका से टूर्नामेंट की शुरुआत में ही हार गए थे. यहां वे आयरलैंड से हार गए. दोनों समय में ही इंग्लैंड की उम्मीदें समाप्त हो सकती थीं. वे जानते हैं कि कैसे जीतना है, इंग्लिश टीम के पास अच्छे खेल खिलाड़ी हैं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







