
Suryakumar Yadav Team India: 'आप सूर्या पर ज्यादा...', पूर्व सेलेक्टर ने टीम इंडिया को दी वार्निंग
AajTak
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-1 से शानदार जीत हासिल की. सीरीज जीत के बावजूद टीम इंडिया की टेंशन कम नहीं हुई है. टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर सबा करीम ने भारतीय टीम को खास हिदायत दी है. सबा करीम ने कहा कि बल्लेबाजी में हमेशा सूर्यकुमार यादव पर निर्भर रहना नुकसानदायक हो सकता है.
सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में कमाल का खेल दिखा रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भी सूर्या ने 112 रनों की यादगार पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने मुकाबले में 91 रनों से जीत दर्ज करके सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. टी20 के बाद अब वनडे सीरीज का आयोजन होने जा रहा है जिसकी शुरुआत 10 जनवरी को होगी.
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया के लिए सबकुछ सही नहीं है. तीन मैचों की टी20 सीरीज में सूर्य कुमार यादव को छोड़कर टॉप ऑर्डर का कोई बल्लेबाज उतना योगदान नहीं दे पाया. वहीं गेंदबाजी में भी कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट एवं सेलेक्टर सबा करीम ने भारतीय टीम को वॉर्निंग दी है. सबा करीम का मानना है कि भारतीय टीम टी20 में कामयाब हासिल के लिए सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी पर अत्यधिक निर्भर नहीं रह सकती है.
क्लिक करें- जीत के बाद भी बढ़ी टीम इंडिया की चिंता, बॉलर्स ने जमकर लुटवाए रन
सबा करीम ने भारतीय बल्लेबाजों से एकजुट होकर प्रदर्शन करने का आग्रह किया. सबा करीम ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा, 'भारत सूर्यकुमार यादव पर बहुत अधिक निर्भर नहीं रह सकता है. ऐसी स्थिति में यह आगामी मुकाबलों में टीम के लिए परेशानी भरा साबित होगा. मैं चाहता हूं कि अन्य बल्लेबाज भी महत्वपूर्ण योगदान दें. सूर्यकुमार के अलावा बाकी बल्लेबाजों ने थोड़ा योगदान दिया है, लेकिन मैच जीतने वाला प्रदर्शन गायब है.'
क्लिक करें- वर्ल्ड कप में 36 साल के इस प्लेयर को मिले जगह, पूर्व क्रिकेटर की मांग
सबा करीम ने कहा कि टी20 में राहुल त्रिपाठी को नंबर-3 पर और मौके मिलने चाहिए. करीम का मानना था कि राहुल त्रिपाठी ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी उस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. सबा करीम ने कहा, 'नंबर-3 राहुल त्रिपाठी के लिए एक आदर्श स्थिति है और वह वहां अधिक सहज हैं. यह एक ऐसा स्थान है जहां पर उन्होंने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए भी बैटिंग की है और प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को इस तरह के प्रदर्शन की जरूरत होती है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








