
Suryakumar Yadav IPL 2024: सूर्यकुमार यादव के लिए कल अग्निपरीक्षा का दिन... IPL से बाहर होने की तलवार लटकी
AajTak
IPL 2024 से पहले ही हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को एक तगड़ा झटका लग सकता है. स्टार प्लेयर सूर्यकुमार यादव का हाल ही में पहला फिटनेस टेस्ट हुआ था, जिसमें वो फेल हो गए थे. अब उनका दूसरा टेस्ट भी होना है. यदि इसमें सूर्या फेल होते हैं, तो उन पर पूरे आईपीएल 2024 सीजन से बाहर होने की तलवार लटक जाएगी.
Suryakumar Yadav IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च को होना है. मगर उससे पहले ही मुंबई इंडियंस के स्टार प्लेयर सूर्यकुमार यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. चोट से ठीक होकर वापसी के लिए बेताब सूर्या ने अब तक नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) का फिटनेस टेस्ट पास नहीं किया है.
ऐसे में अब उनके सामने पूरे आईपीएल सीजन से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. यदि ऐसा होता है तो यह हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए एक तगड़ा झटका रहेगा. मगर आजतक को मिली खबर के मुताबिक, सूर्या के पास अब भी एक शानदार मौका है.
गुरुवार को सूर्यकुमार की अग्निपरीक्षा
दरअसल, सूर्या का हाल ही में पहला फिटनेस टेस्ट हुआ था, जिसमें वो फेल हो गए थे. मगर अब सूर्या का अगला फिटनेस टेस्ट कल (21 मार्च) होना है. ऐसे में यह गुरुवार का दिन उनके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रहेगा. यदि इस टेस्ट में भी सूर्या फेल होते हैं, तो उन पर पूरे आईपीएल 2024 सीजन से बाहर होने की तलवार लटक जाएगी.
पहले फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस खबर पर मुहर लगाई थी. सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक टूटे दिल की इमोजी शेयर की है. इसके साथ उन्होंने शायद यही मैसेज दिया है कि वो फिटनेस टेस्ट में फेल होने के कारण निराश हैं.
जर्मनी में हुई थी सूर्यकुमार की सर्जरी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







