
Suryakumar Yadav India vs Australia: श्रेयस अय्यर का विकल्प कौन..?, सूर्या फ्लॉप, फैन्स बोले- संजू को लाओ
AajTak
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी 1-2 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. इस सीरीज में श्रेयस की जगह मिडिल ऑर्डर में टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को मौका दिया गया था. मगर सूर्या ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दीं.
Suryakumar Yadav India vs Australia: लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों के कारण भारतीय टीम के सामने इस समय काफी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर को सर्जरी की सलाह दी गई है. यही कारण है कि भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर गड़बड़ाया हुआ है.
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी 1-2 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. इस सीरीज में श्रेयस की जगह मिडिल ऑर्डर में टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को मौका दिया गया था. मगर सूर्या ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दीं.
करीब तीन महीने बाहर हो सकते हैं श्रेयस
सूर्या तीन मैचों में 1-1 बॉल खेलकर तीनों बार गोल्डन डक पर आउट हुए. ऐसे में अब भारतीय टीम के लिए श्रेयस का ऑप्शन तलाशना बड़ा सिरदर्द बन गया है, क्योंकि श्रेयस सर्जरी के कारण करीब 3 महीने के लिए बाहर हो सकते हैं. हालांकि इस बीच अप्रैल से मई तक IPL भी खेला जाएगा. श्रेयस इस टूर्नामेंट से भी बाहर रहेंगे.
3 continuous ducks for Suryakumar Yadav in ODIs Time to bring this Giant in ODIs, Sanju Samson is miles ahead of Suryakumar Yadav in ODIs pic.twitter.com/vZmPmEknmh
Surya Kumar Yadav as soon as he comes to bat in ODIs#SuryakumarYadav #SanjuSamson #Sanju #BCCI pic.twitter.com/ycr8J9r0w6

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










