
Suresh Raina on Maldives Controversy: पीएम नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी... मालदीव के मंत्रियों पर भड़के सुरेश रैना और इरफान पठान
AajTak
मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी का मामला अब काफी बढ़ता जा रहा है. भारत ने यह मुद्दा मोहम्मद मुइज्जू सरकार के समक्ष उठाया है. इस पूरे विवाद में बॉलीवुड समेत खेल जगत के भी कई दिग्गजों ने मालदीव के मंत्रियों और विवादित कमेंट करने वाले लोगों पर गुस्सा जाहिर किया है. इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और इरफान पठान का नाम भी जुड़ गया है.
Suresh Raina on Maldives Controversy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उन पर मालदीव के मंत्रियों द्वारा की गई विवादित टिप्पणी इन दिनों काफी सुर्खियों में है. बॉलीवुड समेत खेल जगत के भी कई दिग्गजों ने मालदीव के मंत्रियों और विवादित कमेंट करने वाले लोगों पर गुस्सा जाहिर किया है. इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और इरफान पठान का नाम भी जुड़ गया है.
रैना ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, 'मालदीव की प्रमुख हस्तियों ने जो टिप्पणी की है, उसे मैंने भी देखा है. इसमें भारतीयों के प्रति नफरत और नस्लवादी टिप्पणी की गई. यह देखना बेहद निराशाजनक रहा है.'
अपनी पोस्ट में रैना ने यह भी बताया कि मालदीप की अर्थव्यवस्था में भारतीयों की भी काफी अहम भूमिका है. उन्होंने आगे लिखा, 'खासकर यह देखते हुए कि भारत उनकी (मालदीव) अर्थव्यवस्था, क्राइसिस मैनेजमेंट और भी कई अन्य पहलुओं पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.'
इन नेताओं ने की विवादित टिप्पणी
बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने एक्स पर अपने लक्षद्वीप दौरे की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और भारतीयों से इस आइलैंड पर घूमने आने की अपील की थी. इसके बाद मालदीव की युवा सशक्तिकरण मामलों की उप मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी के पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.
मालदीव के नेता ने पीएम मोदी को 'कठपुतली' भी कहा. हालांकि भारतीय इंटरनेट यूजर्स द्वारा आलोचना करने के बाद शिउना ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी. शिउना के अलावा, एक अन्य मंत्री, जाहिद रमीज़ सहित मालदीव के अन्य अधिकारियों ने भी पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरों का सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाया था और कई लोगों ने इसकी तुलना मालदीव से की थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








