
Supplementary Exam 2025 Date: 23 जून से शुरू होंगे गुजरात बोर्ड 10वीं-12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम, देखें शेड्यूल
AajTak
Gujarat Board 10th 12th Supplementary exam 2025: गुजरात बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. जो छात्र अपने अंकों से खुश नहीं हैं या एक-दो विषय में फेल हो गए हैं, वे इस परीक्षा के माध्यम से अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं. सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 23 जून से शुरू होंगी.
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. यह परीक्षा 23 जून से शुरू होगी और 3 जुलाई को समाप्त होगी. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल उपलब्ध है. अनुमान के अनुसार, लगभग 1.90 लाख छात्रों ने इस पूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया है.
फेल और असंतुष्ट छात्रों के लिए अवसर इस साल फरवरी और मार्च में आयोजित दसवीं और बारहवीं की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम मई में घोषित किए गए थे. परिणामों के बाद, एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू किया गया था. इस बार बोर्ड ने नई सुविधा प्रदान की है, जिसमें छात्र कितने भी विषयों में अनुत्तीर्ण हों, वे सभी विषयों की पूरक परीक्षा दे सकते हैं.
इसके अलावा, अपने परिणामों से असंतुष्ट छात्रों को भी सभी विषयों में दोबारा परीक्षा देकर अंक सुधारने का अवसर दिया जा रहा है. यह गुजरात बोर्ड का पहला प्रयास है, जिसमें सभी विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को भी सप्लीमेंट्री परीक्षा के माध्यम से उत्तीर्ण होने का मौका प्रदान किया जा रहा है
परीक्षा का समय और सत्र पूरक परीक्षा का समय निम्नलिखित है: दसवीं कक्षा: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक.
बारहवीं साइंस स्ट्रीम: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक.
बारहवीं कॉमर्स स्ट्रीम: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:15 बजे और दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:15 बजे तक, दो अलग-अलग सत्रों में.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











